फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   To test TB, X-rays will be done in the mobile van itself, the report will go to the doctor online

Fatehabad News: टीबी की जांच के लिए मोबाइल वैन में ही होंगे एक्सरे, चिकित्सक के पास ऑनलाइन जाएगी रिपोर्ट

Sat, 23 Nov 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
To test TB, X-rays will be done in the mobile van itself, the report will go to the doctor online
फतेहाबाद। टीबी मुक्त अभियान के तहत गांवों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग के लिए जिले को हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन मिली है। इससे अब गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा लगाए जाने वाले शिविर में लोगों के मौके पर ही एक्सरे होंगे।
विज्ञापन

इसका फायदा यह होगा की रिपोर्ट भी मरीज को साथ-साथ मिल जाएगी। इसके अलावा ये रिपोर्ट ऑनलाइन ही टीबी रोग विशेषज्ञ के पास भेजी जाएगी। रिपोर्ट देखकर विशेषज्ञ बता देंगे कि मरीज टीबी ग्रस्त है या नहीं। साथ ही यह रिपोर्ट पंचकूला मुख्यालय भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा गांवों में जाकर की जाने वाली स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई आशंकित टीबी मरीज मिलता था तो उसे एक्सरे के लिए नागरिक अस्पताल भेजा जाता था। लेकिन अब उक्त मशीन के आ जाने से मौके पर ही टीबी संबंधित जांच हो जाएगी। टीबी को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिन का निक्षय शिविर लगाया जाता है। ऐसे में शिविर में होने वाली स्क्रीनिंग के दौरान इसका फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले की 256 ग्राम पंचायतों में जाएगी मोबाइल वैन
जिले में 7 ब्लॉक के अंतर्गत करीब 256 ग्राम पंचायतें हैं। उक्त ग्राम पंचायतों में करीब 7 से 8 लाख आबादी है। चिकित्सकों के अनुसार यह मशीन गांवों में शिविर लगाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधा फायदा होगा। अगर कोई टीबी मरीज गांवों में है तो वह इसका फायदा उठा सकता है।


टीबी मरीजों की जिले में ये रही है पिछले वर्ष स्थिति

जिले में टीबी को लेकर हुई जांच - 17,084 मरीज

जांच में टीबी पॉजिटिव मिले - 2,083

जिले में टीबी मरीजों का शुरू हुआ उपचार - 2,438

पुरुष मिले पॉजिटिव - 1,275 मरीज

महिलाएं मिली पॉजिटिव - 808 मरीज

0 से 14 साल के बच्चे मिले पॉजिटिव - 60 मरीज

---

ये हैं टीबी के लक्षण

टीबी रोग विशेष डॉ. मनीष का कहना है कि दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना, रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना, बुखार आना, संक्रमण बढ़ने के साथ यह बढ़ते ही जाना, थकावट होना, वजन कम होना, सांस लेने में दिक्कत होना टीबी के लक्षण हैं। ये लक्षण महसूस होते ही जांच करवानी चाहिए।






जिले को हैंड होल्ड एक्सरे मशीन मिली है। जो कि एक्टिव हो गई है। रेडियोग्राफर द्वारा कैंप में मौके पर ही आशंकित मरीज का एक्सरे किया जाएगा। ये रिपोर्ट विशेषज्ञ को ऑनलाइन भेजी जाएगी। ऐसे में मरीज का जल्द से जल्द उपचार शुरू करने में आसानी होगी। - मनीष टुटेजा, टीबी रोग विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed