फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   To solve the problem, the administration should start solar energy pumps soon: Vishnu Dutt

सेम समस्या के समाधान के लिए सौर ऊर्जा पंपों को जल्द चालू करे प्रशासन : विष्णुदत्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
To solve the problem, the administration should start solar energy pumps soon: Vishnu Dutt
फतेहाबाद में किसान सभा जांडवाला बागड़ की मीटिंग में भाग लेते पदाधिकारी
फतेहाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम कमेटी जांडवाला बागड़ की साधु राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान विष्णुदत्त व रिछपाल भादू ने कहा कि गांव खाराखेड़ी से लेकर ढांड, बनावाली, खाबड़ा कलां, ढाबी खुर्द, ठुईया, पीलीमंदोरी और भट्टूकलां आदि गांवों में सेम की समस्या के समाधान के लिए पानी निकासी के लिए सौर ऊर्जा पंप लगाए जाएं।
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने के बाद भी भट्टूकलां इलाके में पानी निकासी के ज्यादातर पंपों का कनेक्शन ही नहीं हुआ और जो हुआ उसमें ठीक से बोर नहीं हुआ। इसलिए इसकी जांच की जाए और तुरंत कनेक्शन जोड़कर पंपों को चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि सेम के कारण क्षेत्र की हजारों एकड़ जमीन बंजर हो रही है। कई गांवों में नाम मात्र की पैदावार हो रही है और खर्चा दोगुना से तीन गुणा लग रहा है। किसान सभा मांग करती है कि ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए भट्टू क्षेत्र में स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए और किसानों व मजदूरों को माली हालत से बचाने के लिए 15 हजार रुपए प्रति एकड़ आर्थिक पैकेज दिया। किसानों और मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए। जिला प्रधान विष्णुदत्त ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर 23 दिसंबर को डीसी कार्यालय पर किए जाने वाले प्रदर्शन में भट्टू क्षेत्र से काफी किसान भाग लेंगे।
विज्ञापन

किसान सभा लगातार किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। इसलिए किसान सभा ने भट्टूकलां क्षेत्र में गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया हुआ है। जनसमस्याओं को उठाते हुए किसान और मजदूर को लामबंद कर रही है। इस क्षेत्र की सेम जैसी गंभीर समस्या का जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान ओमप्रकाश, मांगे राम, विनोद कुमार, विनोद भादू, बलबीर सिंह, पालाराम सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed