{"_id":"6528370c14140bb77b09f654","slug":"to-hone-the-talent-of-children-hkcl-will-conduct-haryana-talent-search-examination-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-6868-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एचकेसीएल करवाएगा हरियाणा टैलेंट सर्च परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एचकेसीएल करवाएगा हरियाणा टैलेंट सर्च परीक्षा
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाल कल्याण परिषद के सहयोग से हरियाणा नॉलेज काॅरपोरेशन लिमिटेड (एचकेसीएल) की ओर से जिले में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एचटीएसई) का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 5वीं से कक्षा 12वीं तक के स्कूली विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान करना और उनकी प्रतिभा को एक मंच देना है। इसके अलावा प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्रों के बीच एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा वातावरण बनाना है, जिससे सभी श्रेणियों व प्रतिभावान छात्रों के बीच विश्वास बना रहे। यह प्रतियोगिता कक्षा अनुसार चार श्रेणियों में करवाई जाएगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये निर्धारित की गई है। परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का कक्षा 5वीं से 12वीं तक का नियमित विद्यार्थी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के पास आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड होना अनिवार्य है।
27 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगी परीक्षा
डीसी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 10 अक्तूबर से 20 नवंबर तक पंजीकरण करवाया जा सकेगा। 24 नवंबर को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। 5 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा जबकि 16 दिसंबर को पारितोषिक वितरण होगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दिए गए सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एचकेसीएल के ऑथाेराइज्ड लर्निंग सेंटर (एएलसी) में कंप्यूटर सिस्टम या लैपटॉप द्वारा ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसमें कंप्यूटर बेसड ऑनलाइन एग्जाम, 80 एमसीक्यू प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय 60 मिनट होगा और यह परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी भाषा में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
इस तरह मिलेगा पुरस्कार
राज्य स्तर पर प्रत्येक ग्रुप के सर्वश्रेष्ठ पांच छात्रों को मेडल, सर्टिफिकेट व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नकद पुरस्कार में प्रथम स्थान पर 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर 4100 रुपये, तृतीय स्थान पर 3100 रुपये, चतुर्थ स्थान पर 2100 रुपये व पांचवें स्थान पर 1100 रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रत्येक ग्रुप के सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों को मेडल, सर्टिफिकेट व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।