{"_id":"68d03b53017d7ecca2020195","slug":"tm-suspends-conductor-for-taking-money-but-not-issuing-tickets-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-140748-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पैसे लेकर टिकट न देने के मामले में टीएम ने परिचालक को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पैसे लेकर टिकट न देने के मामले में टीएम ने परिचालक को किया सस्पेंड
Sun, 21 Sep 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों की ओर से सस्पेंड किया गया परिचालक कमलजीत।
फतेहाबाद। शुक्रवार को राजस्थान के नोहर से फतेहाबाद आ रही फतेहाबाद डिपो की बस के परिचालक ने सवारी से पैसे लिए लेकिन सवारी को टिकट नहीं दी। इस कारण सवारी ने टिकट न देने का एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाला। जिस पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज के यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने परिचालक (संख्या-सी36) कमलजीत को सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह बस बीते शुक्रवार को राजस्थान के नोहर से फतेहाबाद आ रही थी। इस दौरान बस जब भट्टू कलां होते हुए फतेहाबाद के लिए चली तो भट्टू कलां से एक युवक राकेश कुमार बस में सवार हुआ, उसे गांव ढिंगसरा जाना था। युवक के बस में बैठने के बाद परिचालक उसके पास आया और टिकट लेने के लिए बोला, जिसके बाद परिचालक को टिकट के लिए पैसे दिए।
युवक राकेश का आरोप है कि परिचालक कमलजीत ने उसे टिकट नहीं दी। जिसके बाद युवक ने थोड़ी देर इंतजार किया। आरोप है कि टिकट ना मिलने पर जब राकेश ने परिचालक से टिकट मांगी, तब परिचालक कमलजीत टिकट न देकर उसे धमकाने लगा। जिसके बाद युवक ने परिचालक के द्वारा किए जा रहे व्यवहार को लेकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों की काफी बहस हुई। राकेश ने इसके बाद 3 मिनट से अधिक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला दिया। जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए परिचालक कमलजीत को सस्पेंड कर किया।
विज्ञापन
-- -
शनिवार को मेरे पास ये मामला आया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया था। सभी नागरिकों को जागरूक होने की जरूरत है। अगर कोई भी परिचालक पैसे लेकर टिकट नहीं देता है तो नागरिक उसकी शिकायत कर सकते हैं।
- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।