{"_id":"6096c53e8ebc3e80d06c46d0","slug":"timetable-is-being-followed-social-distance-is-ignored-fatehabad-news-rtk6077027192","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सारिणी का पालन हो रहा, सामाजिक दूरी की कर रहे अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सारिणी का पालन हो रहा, सामाजिक दूरी की कर रहे अनदेखी
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते घोषित लॉकडाउन का शहर के बाजारों में ठीक-ठाक असर दिखाई देने लगा है। दुकानदार अपने निर्धारित समय पर दुकानें खोलते हैं और बंद कर देते हैं। जिन्हें दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है, वे नहीं खोल रहे। यहां तक की नियमों के पालन के मामले में स्थिति ठीक है, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा।
इस मामले में न तो दुकानदार गंभीर हैं और न ही आम लोग। दुकानों के भीतर लोगों को जमावड़ा लग जाता है। दुकानदारों ने सामान देने के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बना रखी, जिससे सामाजिक दूरी के नियम का पालन हो सके। फिलहाल बाजार में किराना की दुकानें, कृषि उपकरण, पेस्टीसाइड, बेकरी, कन्फेक्शनरी व मेडिकल की दुकानों को खोलने की अनुमति है। चूंकि मेडिकल 24 घंटे खुले रखे जा सकते हैं, इसलिए वहां पर ज्यादा भीड़ नहीं होती। सबसे ज्यादा भीड़ किराना की दुकानों पर होती है। पिछले साल दुकानों के बाहर गोल दायरे बनाए गए थे, ताकि ग्राहक उनके बीच खड़े रहकर सामाजिक दूरी का पालन कर सकें। मगर इस बार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। बस स्टैंड परिसर के बाहर भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। चूंकि कुछ खास रूटों पर बसों का आवागमन जारी है। इसलिए सुबह के समय बस स्टैंड के बाहर काफी यात्री बसों के इंतजार में खड़े होते हैं। वहां पर सामाजिक दूरी की खुलकर धज्जियां उड़ती हैं। यात्री एक दूसरे के साथ बेहद नजदीक खड़े होते हैं।
इन जगहों पर ज्यादा भीड़
शहर में सुबह के समय कुछ खास जगहों पर काफी भीड़ होती है। वहां पर स्थिति नियंत्रित करने की आवश्यकता महसूस होती है। बस स्टैंड के बाहर काफी यात्री होते हैं। इसके अलावा अग्रवाल धर्मशाला के सामने वाले बाजार में काफी भीड़ रहती है। वहीं पुरानी सब्जी मंडी में भी किराना की दुकानें ज्यादा हैं। इसलिए यहां पर भी लोगों को नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा जा सकता है। हालांकि बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह करीब पंद्रह लोगों को चालान भी काटे, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। शहर के बाकी हिस्सों में ज्यादातर दुकानें बंद होती हैं। थाना रोड, धर्मशाला रोड व पालिका बाजार में अधिकतर कपड़े की दुकानें हैं, जिन्हें खोलने की अनुमति नहीं है। वहां ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस जिम्मेदारी के प्रति गंभीर : एसएचओ
पुलिस लॉकडाउन संबंधी नियमों का पालन करवाने को लेकर गंभीर है। हमारा प्रयास है कि लोग खुद जागरूक बनें ताकि वे खुद ही अपनी जिम्मेदारी समझें। इसके साथ साथ पुलिस बेवजह व बिना मास्क घूमने वालों के चालान भी काट रही है।
- सुरेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी।