{"_id":"8f01c4b7ee04f37fa7c1ed6f0e5b72e5","slug":"time-just-climbed-down-the-death-of-old-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरते समय बस चढ़ी, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरते समय बस चढ़ी, वृद्धा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भिरड़ाना में रोडवेज बस से उतरते समय बुजुर्ग महिला टायर के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसने दोपहर बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भिरड़ाना निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला अनचाही देवी मानसिक रूप से बीमार पति गोरखा सिंह दवा दिलवाने के लिए फतेहाबाद रिश्तेदार के पास छोड़ने आई थीं।
विज्ञापन
रिश्तेदार को गोरखा सिंह को दवा दिलाने के लिए सिरसा ले जाना था। पति को रिश्तेदार के पास छोड़ने के बाद अनचाही देवी साढे़ नौ बजे भिरड़ाना जाने वाली बस पर सवार हो र्गइं।
विज्ञापन
भिरड़ाना पहुंचने पर बुजुर्ग महिला जब चलती बस से उतरने लगीं तो वह बस के टायरों के नीचे आ गई। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर रोडवेज बस ड्राइवर ने महिला को भिरड़ाना के अस्पताल में भर्ती कराया।
गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस से फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल भेजा गया। बुजुर्ग महिला की पांव की हड्डी टूट गई थी और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट आई थी। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ा दिया।