फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tilted grills and defunct lights on Bhattu Road expose the negligence of departments

Fatehabad News: भट्टू रोड पर झुकी ग्रिलें, बंद लाइटें उजागर कर रही विभागों की लापरवाही

Fri, 27 Feb 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tilted grills and defunct lights on Bhattu Road expose the negligence of departments
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें संवाद
फतेहाबाद। भट्टू रोड की सड़क सुरक्षा व्यवस्था प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही है। डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिलें कई जगह से झुक चुकी हैं और स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इस कारण रात में हादसों का खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग कागजी रिपोर्टों में सब कुछ दुरुस्त दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी केवल औपचारिकताएं निभाई गईं। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद अधिकारियों ने स्थिति संतोषजनक बताई। जबकि मौके पर हालात अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि अंधेरे और क्षतिग्रस्त ग्रिलों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बैठक में निर्देश दिए कि सड़कों पर सफेद और पीली पट्टियां, संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर तथा रोड मार्किंग सही अवस्था में रहें। बीएंडआर, एनएचएआई, एनएच, एचएसआईडीसी, मार्केट कमेटी और नगर परिषद सहित सभी संबंधित विभागों को अपनी सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्ट्रीट लाइटें चालू हालत में रखने पर जोर दिया गया, ताकि रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। बैठक में आरटीए संजय बिश्नोई, एसडीएम राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहले नई लाइटें थी बंद अब पुरानी भी हुई
भट्टू रोड पर लोक निर्माण विभाग ने मिनी बाईपास चौक से लेकर महिला महाविद्यालय तक डिवाइडर पर नई लाइटें लगाई हैं। इन लाइटों पर लोक निर्माण विभाग और बिजली निगम के बीच पेच फंसा हुआ है। लाइटें करीब दो माह से बंद हैं। बिजली निगम मीटर की 28000 सिक्योरिटी के साथ-साथ 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की राशि मांग रही है लेकिन लोक निर्माण विभाग देने को तैयार नहीं है। हालात यह है कि अब बाईपास चौक से लेकर रंगोली पैलेस तक लगी पुरानी लाइटें भी बंद हो गई हैं। नगर परिषद अधिकारियों को भी समझ नहीं आ रहा है कि फाल्ट कहां है। करीब सात दिन से ये लाइटें बंद हैं।
-
20 दिन से झुकी पड़ी हैं लोहे की ग्रिलें
भट्टू रोड पर ही रंगोली पैलेस के पास डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिलें पिछले 20 दिन झुकी पड़ी हैं। इन झुकी ग्रिल के कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इनमें से कई ग्रिलें उखड़ भी चुकी हैं जिन्हें स्थानीय लोगों ने ही उतारकर एक तरफ रखा हुआ है। यह नगर परिषद की प्रॉपर्टी है बावजूद इनकी भाल नहीं की जा रही है।
-
निर्माणाधीन पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
बैठक में डीसी डॉ. विवेक भारती ने निर्देश दिए हुए हैं कि स्कूल सेफ्टी जोन से संबंधित सभी सुरक्षा गतिविधियां समय रहते पूरी की जाएं। उकलाना-फतेहाबाद रोड पर गांव सनियाना के समीप नहर पर बन रहे पुल सहित सभी निर्माणाधीन पुलों पर आवश्यक सड़क सुरक्षा प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं, ताकि निर्माण अवधि के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

-
नगर परिषद ने ग्रिल ने लगाई है, उसकी मरम्मत कार्य को नगर परिषद ही देखेगा। डिवाइडर को सुधारने का काम लोक निर्माण विभाग का है। -राजेश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed