{"_id":"6646638e796958b4e00757b7","slug":"three-youths-caught-with-150-grams-of-heroin-fatehabad-news-c-128-1-sir1003-119826-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 150 ग्राम हेरोइन के सहित तीन युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 150 ग्राम हेरोइन के सहित तीन युवक काबू
विज्ञापन
डबवाली। सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव चौटाला से बाइक सवार तीन युवकों को काबू करके 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डबवाली थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजन व गौरव निवासी सुरतगढ़ व विकास उर्फ लड्डू निवासी गांव चौटाला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह खुद अपनी पुलिस टीम के साथ गांव चौटाला के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी बाइक बंद हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों की तलाशी ली तो उनसे 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने प्रवीन कुमार उर्फ नन्नू निवासी डबवाली को 11.05 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने अलीकां के पास से गिरफ्तार किया। संवाद