फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three youths arrested with 200 grams of heroin

Fatehabad News: 200 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with 200 grams of heroin
फतेहाबाद। स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने गांव बड़ोपल के पास एक कार में सवार तीन युवकों से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान जुगल सिंह निवासी गांव पीरावाली जिला हिसार, हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव मेदपुर जिला जालंधर व बुटा सिंह निवासी गांव अबुपूरा लुधियाना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्पेशल टास्क फोर्स की टीम गांव बड़ोपल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जुगत सिंह निवासी पीरावाली हेरोइन लेकर फतेहाबाद की ओर आ रहा है। सूचना पाकर टीम ने गांव बड़ोपल के पास नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान कार में उपरोक्त तीनों युवक आए और पुलिस ने शक के आधार पर उनको रोककर तलाशी ली तो जुगल सिंह की जेब से एक लिफाफे में 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सदर पुलिस ने इस संबंध में तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed