{"_id":"650c81bd4e554f37f10dc72c","slug":"three-youths-abscond-after-looting-cash-in-village-ditch-fatehabad-news-c-21-hsr1003-223481-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव खाई में तीन युवक नकदी लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव खाई में तीन युवक नकदी लूटकर फरार
Thu, 21 Sep 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। वीरवार शाम को उपमंडल के गांव खाई में एक शराब ठेके से तीन हथियारबंद युवकों ने हजारों रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खाई शराब ठेके पर कार्यरत कारिंदे ने बताया कि वीरवार शाम को दो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति ठेके पर आए और उससे अंग्रेजी बोतल की मांग की। जैसी ही उसने बोतल दी तो तीनों युवक अंदर घुस आए और हथियारनुमा चीज की धमकी देते हुए गल्ले में पड़े हुए 1400 रुपये लूट कर फरार हो गए। ठेके पर कार्यरत कारिंदे ने पैसे लूट कर ले जाने की सूचना डायल 112 पर दी। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठेके पर वारदात होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।