{"_id":"69c8162ec19e6a2ea50dd3ae","slug":"three-vehicles-collided-on-the-highway-killing-a-mother-and-son-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151021-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हाईवे पर भिड़ीं तीन गाड़ियां, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हाईवे पर भिड़ीं तीन गाड़ियां, मां-बेटे की मौत
Sat, 28 Mar 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव धांगड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार।
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर तीन गाड़ियां एक-एक कर आपस में भिड़ गईं। हादसे में पंजाब के बठिंडा के पक्का कलां निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं जिनमें से चार एक ही परिवार के हैं।
इन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है। दुर्घटना के कारण हाइवे पर जाम लग गया। शहर और सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार, पिकअप और ट्रेवलर बस को हाईवे से हटाकर आवागमन चालू करवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नेशनल हाइवे पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस वजह से हाईवे को वनवे किया गया है। शाम करीब सात बजे हिसार की तरफ से आ रही एक कार की आगे चल रही पिकअप से टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैवलर गाड़ी कार से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि ऐसा पिकअप चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल कार सवार पक्का कलां निवासी अमर सिंह (22), निर्मला (50), हरप्रीत, पूजा व दो अन्य को स्थानीय नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने अमर सिंह और उनकी मां निर्मला को मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत, पूजा व दो अन्य को रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप में फंसे चालक हिसार निवासी सुभाष को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया। ट्रैवलर के चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं हैं। ट्रैवलर पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। अभी किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है।