{"_id":"5efcd3638ebc3ea0d54a7e34","slug":"three-to-four-times-increase-in-prices-of-vagetables-in-15-days-fatehabad-news-rtk562059248","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों में सब्जियों के दामों में 3 से 4 गुणा बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों में सब्जियों के दामों में 3 से 4 गुणा बढ़ोतरी
विज्ञापन
मात्र 15 दिनों में ही सब्जियों के दामों में दो से तीन गुणा वृद्धि हो गई। पिछले दिनों सब्जी मंडी में हरि सब्जियां खरीदने वाला कोई नहीं था और किसान कुछ चुनिंदा सब्जियों को गोशालाओं में डाल रहे थे और कुछ सब्जियों के भाव इतने कम थे कि उसका खर्चा भी पूरा नहीं हुआ। अब लू और गर्मी के कारण सब्जी के दामों में इजाफा हुआ है। बीते दिनों 5 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर, घिया, तोरी के भाव अब 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए है। इसी तरह टिंडा, पैठा सहित ककड़ी आदि 2 से 5 रुपये प्रति किलो के भाव इन दिनों 30 रुपये किलो हो गए हैं। जानकारी अनुसार लोकल सब्जी उत्पाद किसानों की अधिकांश सब्जी खेतों में अब खत्म हो गई है। नई सब्जी की अभी बिजाई नहीं हुई। बाहर से सब्जी आती है तो उसके दाम ज्यादा होते हैं। बागवानी अधिकारी का भी यही कहना है कि सब्जी का सीजन अंतिम दौर में है अभी नई सब्जी की बिजाई नहीं हुई है जिस कारण सब्जी के दाम बढ़ गए।
सब्जी सब्जी के आज के थोक भाव सब्जी के रिटेल भाव
टमाटर 30 40
प्याज 14 20
आलू 21 30
घिया 7 15
टिंडा 20 30
तोरी 12 20
भिंडी 18 30
मटर 70 100
अर्बी 22 30
करेला 12 20
शिमला मिर्च 20 30
गोभी 35 50
14 जून के सब्जी के थोक भाव
घिया 1 से 2 रुपये प्रति किलो
तोरी 3 रुपये प्रति किलो
ककड़ी 3 से 4 रुपये प्रति किलो
खरबूजा 5 रुपये प्रति किलो
खीरा 7 रुपये प्रति किलो
टमारटर 5 रुपये प्रति किलो
टिंडा 8 रुपये प्रति किलो
पेठा 2 रुपये प्रति किलो
14 जून के सब्जियों के रिटेल भाव
घिया 10 से 12 रुपये प्रति किलो
तोरी 10 से 12 रुपये प्रति किलो
ककड़ी 10 से 15 रुपये प्रति किलो
खरबूजा 20 रुपये प्रति किलो
खीरा 10 रुपये प्रति किलो
टमारटर 10 रुपये प्रति किलो
ङ्क्षटडा 15 रुपये प्रति किलो
पेठा 15 रुपये प्रति किलो
कुछ दिन पूर्व तक सब्जी उत्पादक किसान सब्जी बेचने के लिए मारे-मारे फिर रहे थे। सुबह 4 बजे किसान अपने खेतों से सब्जी लेकर मंडी आते लेकिन सब्जी के भाव इतने कम थे कि सब्जी का किराया भी पूरा नहीं हो पाता था। 13 जून को उन्होंने 20 घिया का थैला 20 रुपये में, तोरी 2 रुपये किलो, ककड़ी 3 रुपये किलो, पैठा 2 रुपये व टमाटर 5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे। -सुरेश मताना, एसके फ्रूट कंपनी, सब्जी मंडी, फतेहाबाद।
15 दिन पूर्व तक घिया, पैठा, तोरी, खरबूजा, टमाटर के बुरे हालात थे। यह दो से पांच रुपये किलो तक बिकी। अब सब्जी खत्म होने पर है तो इसके दाम बढ़ गए। -बंटी सुखीजा, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
मार्च के पहले सप्ताह से हरि सब्जियों की फसल बाजार में आ जाती है। शुरू में हरि सब्जियों के रेट अच्छे थे। बाद में लॉकडाउन व दिल्ली इत्यादि की मंडियां बंद होने से इसके दाम गिर गए थे। अब सब्जियां खत्म होने पर है। किसानों ने अपनी सब्जी की फसल बेच दी है। बाहर से सब्जी कम आ रही है। जिस कारण सब्जी के दामों में वृद्धि हो गई। अमरजीत कूंडू, जिला बागवानी अधिकारी, फतेहाबाद।