फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three storey panchayat building will be built near Goga Medi with Rs 19 crores

Fatehabad News: गोगा मेडी के पास 19 करोड़ से बनेगा तीन मंजिला पंचायत भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three storey panchayat building will be built near Goga Medi with Rs 19 crores
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित गोगा मेडी स्थल के पास स्थित खंड विकास व पंचायत कार्यालय के पुराने भवन की जगह पर नए तीन मंजिला पंचायत भवन के निर्माण को लेकर एजेंसी को टेंडर जारी हो गया है। इसी के चलते विभाग द्वारा अगले महीने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। विभाग के कार्यकारी अभियंता द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही हैं। विभाग द्वारा करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस नये पंचायत भवन के लिए हरियाणा के पंचायत व विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा पुराने परिसर में ही साढे चार एकड़ भूमि में तीन मंजिला पंचायत भवन के निर्माण की योजना तैयार करवाई गई थी। पंचायती राज विभाग द्वारा इस भवन के निर्माण को लेकर करीब 19 करोड़ रुपये की राशि का टेंडर जारी किया गया है जिसके निर्माण को लेकर पिछले दिनों टेंडर जारी करने के बाद चार आवेदन आये थे। फिलहाल पुराने भवन के खस्ताहाल कमरों को तोड़फोड़ का कार्य जारी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के सामने आ रही थीं समस्याएं

टोहाना उपमंडल में 49 ग्राम पंचायतें है, ऐसे में खंड विकास व पंचायत कार्यालय के भवन का स्थान छोटा होने तथा कमरों की हालत खस्ता होने के कारण अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों को भी कार्य करवाने के लिए यहां अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय परिसर में बने छोटे कमरों के कारण उन्हें तंग जगहों में बैठक आदि करके गुजारा करना पड़ता है। नया भवन बनने के बाद सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत भवन में होंगी ये सुविधाएं

इस पंचायत कार्यालय की भूमि में तीन मंजिला पंचायत भवन बनाया जाएगा जिसमें एक बड़ा व आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाल का निर्माण किया जाएगा। इसमें तमाम ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं खंड विकास व पंचायत अधिकारी का कार्यालय समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के कमरे भी बनाए जाएगे जबकि परिसर में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के कार्यालय तथा एसडीओ व कनिष्ठ अभियंताओं के कार्यालयों का भी निर्माण भी किया जाना है। परिसर में खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। पंचायत कार्यालय परिसर में आरओ युक्त वाटर कूलर तवा शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। जबकि तीन मंजिला भवन के ऊपर आने-जाने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट की व्यवस्था भी होगी। वहीं कार व दुपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी।

जर्जर हो चुकी थी बिल्डिंग

गोगा मेडी स्थल के पास स्थित पुराना खंड विकास व पंचायत कार्यालय की हालत खस्ता व जर्जर होने के कारण इसमें कई कमरे तो विभाग द्वारा कंडम घोषित करने पर इसे प्रयोग में नहीं लाए जा रहे थे। इसके कारण ग्राम सचिवों को इधर-उधर बैठकर कार्य निपटाने पड़ते हैं। वहीं ग्राम पंचायतों के लिए बड़ा हाल ना होने के कारण उन्हें किसी तग कमरे या कहीं खुले स्थान पर जाकर बैठक करनी पड़ती है। वहीं पुराने परिसर में पार्किंग तथा शौचालयों की हालत दुरुस्त ना होने के कारण पंचायत सदस्यों तथा सरपंचों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कोट

पंचायत भवन निर्माण को लेकर 19 करोड़ की लागत से टेंडर अलॉट हो गया है, जिसकी अप्रूवल फाइल सीएम को भेजी जाएगी।
देवेंद्र सिंह एक्सईन, पंचायती राज फतेहाबाद।

कोट

खंड विकास व पंचायत कार्यालय के पुराने भवन की हालत खस्ता होने के कारण इस स्थान पर अब नया तीन मंजिला पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचों तथा ब्लॉक समिति सदस्यों सहित क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। इस भवन के निर्माण को लेकर टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
देवेंद्र सिंह बबली, विकास व पंचायत मंत्री हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed