{"_id":"67ace21cdfd9a8c0e1056089","slug":"three-people-injured-in-vehicle-collision-case-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129228-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गाड़ियों की टक्कर में तीन लोग घायल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गाड़ियों की टक्कर में तीन लोग घायल, केस दर्ज
Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
रतिया। सागर पैलेस के पास दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के चतरगढ़ पट्टी निवासी सचिन ने बताया कि वह कपड़े का व्यापारी है। मंगलवार को वह अपने दो दोस्तों चंद्रमोहन निवासी रेलवे कॉलोनी सिरसा और गौरव निवासी चतरगढ़ पट्टी के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में रतिया आ रहा था। दोपहर 12:40 बजे जब वे फतेहाबाद रोड पर सागर पैलेस के पास पहुंचे तो वरना कार चालक ने लापरवाही बरतते हुए उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें वे तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर पुलिस ने उनके बयान लिए हैं।