फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three new infected patients found in Bhattukalan and Jakhal

भट्टूकलां और जाखल में मिले कोरोना के तीन नए संक्रमित मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three new infected patients found in Bhattukalan and Jakhal
फतेहाबाद। कोरोना की शांत होती तीसरी लहर के बीच बुधवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं चार मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौट गए हैं। नए संक्रमित मरीजों में दो मरीज भट्टूकलां क्षेत्र से जबकि एक मरीज जाखल क्षेत्र से सामने आया है। फतेहाबाद में कोरोना के अब कुल 16 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण दर 5.1 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग की आरे से जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना के 307 सेंपल बुधवार को लिए गए। जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 186 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं और 208 सैंपल की रिपोर्ट अभी मिलना बाकी है। कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीजों के आंकलन में बुधवार को जिले की रिकवरी दर 97.41 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भले ही तीसरी लहर अब लगभग शांत हो चुकी है लेकिन चौथी लहर की संभावना पैदा न हो इसलिए जरूरी है कि सभी लोग कोविड नियमों की पालना करें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। कोविड के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से अपना चेकअप करवाएं और सैंपलिंग करवाएं। इसके अलावा पात्र लोग अपना वैक्सीनेशन जरूरी करवाएं ताकि कोरोना को घातक होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed