फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three miscreants looted Bhattu's car driver at gunpoint

Fatehabad News: भट्टू के कार चालक से पिस्तौल के बल पर तीन बदमाशों ने कार लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants looted Bhattu's car driver at gunpoint
भट्टू कलां। हिसार रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप भट्टू मंडी के कार चालक से तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कार लूट ली। कार चालक ने घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। कार चालक भट्टू मंडी के व्यापारी की गाड़ी पर चालक के तौर पर नौकरी करता है।
विज्ञापन

चालक बाबूलाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक टैक्सी स्टैंड पर आया और उसे अग्रोहा मोड़ जाने के लिए कहा। युवक ने कहा कि उसके साथ दो व्यक्ति और हैं, जो भट्टू मंडी के किरढ़ान मोड पर खड़े हैं। चालक एक हजार रुपये किराये के तौर पर बात कर तीनों को कार में बैठाकर अग्रोहा मोड़ के लिए चल दिया। उसने बताया कि जब वह करीब 5 बजे अग्रोहा मोड़ पर पहुंचा तो उक्त युवकों ने कहा कि उन्हें जिस व्यक्ति से मिलना था, वह नहीं आया है, इसलिए वापस भट्टू चलो। उसने कार वापस भट्टू की ओर मोड़ ली और खाराखेड़ी मोड़ पर पहुंच गया। इस बीच एक व्यक्ति ने कहा कि हमारा फोन आ गया, जिससे मिलना था, वह अब अग्रोहा मोड़ आ गया है। इसलिए फिर वापस अग्रोहा मोड़ चलो। कार चालक ने गाड़ी को खाराखेड़ी मोड़ से वापस मोड़ लिया। चालक ने कार रंगला होटल पर रोक दी। तीनों व्यक्ति होटल के अंदर जाकर वापस आ गए। फिर वे अग्रोहा मोड़ के लिए रवाना हुआ, थोड़ी दूर जाने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप अचानक युवकों ने उसके कार का स्टेयरिंग खींच लिया और कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कार को रोकने के लिए कहा। कार रुकते ही उक्त लोगों ने उसे कार से नीचे उतार दिया। फिर कार लूटकर फरार हो गए। उसने बताया कि तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस करीब 45 मिनट बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed