फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three lakh people over the age of 45 will be vaccinated from April 1

45 से ज्यादा उम्र के तीन लाख लोगों का एक अप्रैल से होगा टीकाकरण

Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three lakh people over the age of 45 will be vaccinated from April 1
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
जिले में एक अप्रैल से अब 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का कोरोना से बचाव का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। जिले में करीब तीन लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहले 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी से पीड़ित और 60 साल से ज्यादा के सभी लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा था। लेकिन अब 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में अभी तक 37 हजार लोगों को टीका लग चुका है। इसमें कई पात्रों को पहली और दूसरी डोज भी लग चुकी है। इधर स्वास्थ्य विभाग के पास पांच हजार कोविशिल्ड की वैक्सीन पहुंच गई है और 10 हजार डोज शनिवार को पहुंचेगी। जिले को करीब 56 हजार डोज मिल चुकी है। सोमवार को होली पर्व होने के चलते स्वास्थ्य विभाग मंगल और बुधवार को कोरोना टीकाकरण का मेगा ड्राइव आयोजित करेगा। 10 हजार लोगों को इस दिन वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। करीब 70 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक आई वैक्सीन
वैक्सीन डोज
कोविशिल्ड 47820
कोवैक्सीन 8000
अब तक इतने लोगों ने लगवाई वैक्सीन
स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली डोज 4462
स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी डोज 3226
फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज 1515
फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज 557
गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों ने पहली डोज 3609
बुजुर्गों ने लगवाई डोज 23546
617 बुजुर्गों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को 10 सेशन लगाए गए। यहां पर 775 लोगों को वैक्सीन की पहली और 6 को दूसरी डोज लगाई गई। 617 बुजुर्गों ने भी कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 132 गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में लोगों को बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी। मंगल और बुधवार को मेगा ड्राइव भी होगा।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed