फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three injured in collision with two pickup vehicles, fatehabad

दो पिकअप गाड़ियों की टक्कर में तीन घायल

Thu, 06 Feb 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three injured in collision with two pickup vehicles, fatehabad
घायल का बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
रतिया। गांव रतनगढ़ के बस स्टैंड के निकट बुधरात की रात दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रतनगढ़ वालों की पिकअप गाड़ी की छत कई फुट दूर जाकर सड़क पर गिरी मिली और नरमे से भरी पिकअप गाड़ी भी आगे जाकर पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रतनगढ़ निवासी घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि दूसरी गाड़ी में सवार चालक व अन्य लोग गाड़ी को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रतनगढ़ निवासी राजकुमार, बबरु राम, मदन लाल आदि दूसरे गांवों से जीरी आदि खरीदने का काम करते हैं। देर रात्रि उक्त लोग गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्टे पर सामान छोड़कर अपनी पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बस अड्डे के पास पहुंची तो गांव के बस स्टैंड के पास पिलछियां रोड पर सामने से बलियाला सेे रियोंद की तरफ जा रही नरमे से भरी हुई पिकअप गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक गाड़ी में सवार रतनगढ़ निवासी बबरु राम, राजकुमार गंभीर घायल हो गए। जबकि मदन लाल को भी चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरी गाड़ी में सवार चालक व दो अन्य लोग गाड़ी के शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed