{"_id":"63600569e4fd1b0f746a5f88","slug":"three-dengue-positives-including-a-13-year-old-girl-were-found-the-number-of-patients-increased-to-47-fatehabad-news-hsr645951171","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की लड़की समेत तीन डेंगू पॉजिटिव मिले, 47 हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल की लड़की समेत तीन डेंगू पॉजिटिव मिले, 47 हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप जिले में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 13 साल की लड़की समेत तीन डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 47 हो गई है। राहत की बात यह है कि जिले में डेंगू का एक ही मरीज अस्पताल में दाखिल है। जिले में अब तक डेंगू को लेकर 697 सैंपल लिए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के मातूराम कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय लड़की, गांव दौलतपुर निवासी 22 वर्षीय युवती और गांव धिड़ निवासी 37 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
35 युवा और बच्चे डेंगू पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में डेंगू के 47 केस मिल चुके है। सबसे ज्यादा युवा और बच्चे डेंगू पॉजिटिव हो रहे है। 47 में से करीब 35 युवा और बच्चे डेंगू पॉजिटिव है। हालांकि जिले में अभी तक डेंगू को लेकर पिछले साल की तुलना में स्थिति कंट्रोल में है।
विज्ञापन
3074 घरों में मिल चुका है लारवा
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। अब तक जिले में 703992 जगहों पर जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान 3074 जगहों पर लारवा मिल चुका है। लोगों से भी अपील है कि अपने आसपास पानी इक्ट्ठा न होने दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी