फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three days left for exemption, 220 property owners paid 11 lakh house tax in one month

Fatehabad News: छूट के बचे तीन दिन, एक माह में 220 प्रॉपर्टी मालिकों ने भरा 11 लाख गृहकर

Sat, 28 Sep 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three days left for exemption, 220 property owners paid 11 lakh house tax in one month
फतेहाबाद। नगर निकाय ने बकाया गृहकर एकमुश्त भरने पर छूट दी थी जिसका सोमवार 30 सितंबर को अंतिम दिन है। हालांकि छूट का लाभ लेने वाले प्रॉपर्टी मालिक शनिवार, रविवार को ऑनलाइन और सोमवार को कार्यालय में ही गृहकर भर पाएंगे। वजह ये है कि दो दिन नगर परिषद की ब्रांच छुट्टी के चलते बंद रहेगी।
विज्ञापन

वहीं 30 सितंबर के बाद छूट अवधि बढ़ेगी या नहीं इसको लेकर भी फिलहाल संशय है। नगर निकाय ने 30 सितंबर तक छूट दी है, जो कि सोमवार को खत्म हो जाएगी। आचार संहिता के चलते छूट आगे बढ़ने की उम्मीद फिलहाल कम है। शहर फतेहाबाद में करीब 30 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। इसमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सितंबर माह की बात करें तो अभी तक 220 प्रॉपर्टी मालिकों ने 11 लाख 36 हजार 271 रुपये गृहकर जमा करवाया है। नगर निकाय ने पिछले माह पुराना गृहकर एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज में 100 फीसदी और गृहकर पर 15 फीसदी की छूट दे रखी है। ये स्पष्ट कर दें कि छूट का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जो कि प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक करवाएंगे। -
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा गृहकर पर छूट हो चुकी है खत्म
नगर निकाय ने मौजूदा गृहकर पर जुलाई माह तक छूट दी थी। ये छूट भी खत्म हो चुकी है। अप्रैल से जुलाई माह तक 10 फीसदी की छूट दी गई थी। विभाग द्वारा ये छूट हर साल दी जाती है।
-
ये है जिले के पांच शहर में प्रॉपर्टी की स्थिति
शहर कुल प्रॉपर्टी
फतेहाबाद 30824
भूना 11633
जाखल 4713
रतिया 19246
टोहाना 28823
-
1.90 करोड़ हुई थी गृहकर की वसूली
वर्ष 2022-23 में नगर परिषद को 16 करोड़ 72 लाख गृहकर की वसूली हुई थी। वर्ष 2023-24 में 4 करोड़ का अनुमानित बजट रखा गया। लेकिन जनवरी 2024 तक 1.90 करोड़ रुपये गृहकर की वसूली हो पाई थी। वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड गृहकर आया था।

-
नगर निकाय द्वारा बकाया गृहकर वसूली को लेकर छूट दी गई है। ये छूट 30 सितंबर को खत्म हो रही है। निकाय द्वारा छूट को बढ़ाया जाता है तो पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed