फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three acres of wheat crop burnt due to short-circuit in the wire

Fatehabad News: तार में शॉर्ट-सर्किट से जली तीन एकड़ गेहूं की फसल

Mon, 13 Apr 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three acres of wheat crop burnt due to short-circuit in the wire
गांव इंदाछोई के किसान दीपक के खेत में गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समैन। गांव इंदाछोई में सोमवार सुबह 11 बजे बिजली की तार में शॉर्ट-सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगी देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे व बुझाने के प्रयास में जुट गए। आग से तीन एकड़ से ज्यादा फसल जलकर राख हो गई।
किसान दीपक व जयबीर सिंह ने बताया उनके खेत के ऊपर से 33 केवी बिजली की लाइन गुजर रही है। इस लाइन की तार में शॉर्ट-सर्किट होने से फसल में आग लग गई। आग बुझाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर से जमीन को जोतकर आगे बढ़ने से रोका। वहीं सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान दीपक का कहना है कि उन्होंने यह जमीन ठेके पर ले रखी है। उनकी जो फसल जली है उसके लिए बिजली निगम जिम्मेदार है क्योंकि जब दिन में बिजली सप्लाई के आदेश नहीं है तो फिर उनके खेतों में से गुजर रही लाइन में बिजली सप्लाई क्यों दी जा रही है। आग से गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई है। दीपक ने सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

--------------
गांव लाली में आग से गेहूं की फसल व भूसा जला
रतिया। गांव लाली के खेतों में सोमवार दोपहर को पशुओं के लिए चारा (तुड़ी) तैयार करते समय अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में तुड़ी मशीन से चारा बनाया जा रहा था। इसी दौरान मशीन का क्रॉस टूट गया। जिससे मशीन से निकली चिंगारी ने भूसे को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से विनोद की करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल, अशोक की 3 एकड़ गेहूं की फसल व लेखराज की 14 कनाल गेहूं की फसल जल गई। वही किसान चंदन और ज्ञान सहित अन्य किसानों का लगभग 7-8 एकड़ गेहूं का भूसा (तूड़ी) जल गया। सूचना मिलने पर ड्राइवर छिंदा राम, फायर ऑपरेटर महावीर सिंह और होमगार्ड जसविंदर सिंह अग्निशमन की गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed