{"_id":"696a7de5487eb27c9609acaa","slug":"threat-will-bomb-the-mini-secretariat-on-friday-if-saved-will-launch-a-suicide-attack-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147096-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धमकी...जुम्मे के दिन लघु सचिवालय को बम से उड़ाएंगे, यदि बच गए तो आत्मघाती हमला करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धमकी...जुम्मे के दिन लघु सचिवालय को बम से उड़ाएंगे, यदि बच गए तो आत्मघाती हमला करेंगे
Fri, 16 Jan 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघुसचिवालय में बम की धमकी को लेकर खौफ में खड़े लोग संवाद
फतेहाबाद। लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल 8 माह में दूसरी बार भेजी गई है। इससे पहले 21 मई 2025 को ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। उस ई-मेल भेजने वाले के बारे में पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। अब फिर से भेजी गई धमकी भरी ई-मेल ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये आउटर ई-मेल से भेजी जा रही है। पहले जो ई-मेल आई थी उसमें वीपीएन का प्रयोग किया गया। वीपीएन का उपयोग करने से रियल आईपी करना काफी मुश्किल होता है। जो व्यक्ति ई-मेल कर रहा होता उसकी लोकेशन पता नहीं लगती है। पहले भी ऐसे ही हुआ है। पुलिस विभाग ने आउटलुक से ई-मेल के बारे में जानकारी मांगी है।
-
कार्यालय रहे बंद, बैंक भी नहीं खुले
लघु सचिवालय में सुबह 9 बजे कामकाज शुरू हो जाता है। सुबह जैसे ही धमकी भरी ई-मेल की जानकारी लगी तो पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर परिसर खाली करवा लिया। किसी की भी लघु सचिवालय के अंदर एंट्री नहीं दी गई। प्रथम तल पर एसडीएम, दूसरे पर डीसी, तीसरे पर एडीसी और चौथे पर पुलिस विभाग के कार्यालय बंद रहे। यहां तक लघु सचिवालय में कॉपरेटिव और एसबीआई बैंक की शाखा भी बंद रही। पौने 12 बजे जब बम निरोधक दस्ता जांच पूरी कर चुका और कुछ नहीं मिला उसके बाद लघु सचिवालय को खोला गया।
विज्ञापन
-
दूसरे खंड में जारी रहा कामकाज
वहीं लघु सचिवालय के दूसरे खंड में काम काज आम दिनों की तरह से चलता रहा। यहां ई-दिशा केंद्र में आम दिनों की तरह काम हुए। इसके अलावा शिक्षा, कृषि, डीएफएससी और आबकारी विभाग के कार्यालयों में कामकाज चलता रहा। इसके अलावा कोर्ट परिसर में भी आम दिनों की तरह ही काम हुआ।
-
हिसार से बुलाना पड़ा बम निरोधक दस्ता
सुबह करीब 9 बजे उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने ई-मेल देखी तो पुलिस विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। डीएसपी और शहर थाना की टीम ने पहुंचकर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जांच के लिए हिसार से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। इनके साथ डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौजूद रही।
-
काम करवाने आए लोग भी रहे खौफ में
लघु सचिवालय में वोटर कार्ड संबंधित काम के लिए रतिया से आया था। लेकिन यहां आने पर उन्हें एंट्री नहीं दी गई। दो घंटे से बाहर ही इंतजार कर रहे हैं।
- बलजिंद्र सिंह
-
गांव नागपुर से लघु सचिवालय में आया था। राशन कार्ड के आवेदन करना था लेकिन बताया गया कि बम मिलने की धमकी मिली है। अंदर नहीं जाने दिया गया है।
-रामू, निवासी नागपुर
-
पिता की पेंशन कट गई है, उससे संबंधित जानकारी लेने के लिए आया था। ढाई घंटे हो गए यहां पर इंतजार करते हुए। जो इस तरह की धमकी दे रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
-बलविंद्र सिंह
-
लघु सचिवालय में पीपीपी से संबंधित काम के लिए आए थे। पहले भी कई बार चक्कर काट चुके हैं। अब तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अंदर ही नहीं जाने दिया गया है।
- रामकुमार, भट्टूकलां
-
परिवार पहचान पत्र में त्रुटि है। भट्टूकलां में कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए यहां आए थे लेकिन काम नहीं हुआ है। अंदर ही नहीं जाने दिया गया। तीन घंटे से बाहर ही खड़े रहे हैं।
- रामअवतार, निवासी भट्टूकलां
-
टीमों ने अच्छी तरह से जांच कर ली है लेकिन कुछ भी नहीं मिला है। किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है। ई-मेल भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक