फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teachers staged a sit-in at the DEO office

Fatehabad News: शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 10 Sep 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 10 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers staged a sit-in at the DEO office
फतेहाबाद। डीईओ कार्यालय पर धरना देते शिक्षक। संगठन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार पर अनुबंधित एवं अतिथि अध्यापकों की मांगों की अनदेखी करने और चुनावी वादों से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने 10 सितंबर को वादाखिलाफी दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद डीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजपाल मिताथल ने की जबकि संचालन जिला सचिव देसराज माचरा ने किया। जिला प्रधान ने कहा कि 6 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि दिवस के दौरान राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल को 8 सितंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि निर्धारित तिथि बीतने के बावजूद सरकार की ओर से बातचीत के लिए कोई ठोस बुलावा नहीं आया। इससे नाराज शिक्षकों ने जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण का वादा किया था लेकिन वर्षों बाद भी यह मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने दावा किया कि 16 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट तथा 29 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसलों के बावजूद सरकार मांगों के समाधान में टालमटोल कर रही है। अध्यापक संघ के अनुसार, सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण और एरियर के भुगतान की मांग को लेकर गेस्ट टीचर्स पिछले 78 दिनों से कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे हैं।

संघ ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पूनम कुमारी, सीएन भारती, कृष्ण कुमार नैन, सुरजीत दुसाद, सतपाल ढाका, विजेंद्र कुमार जाखल, वीरेंद्र शर्मा टोहाना, सुमेरदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed