{"_id":"6aa2ed2d48cf0c5fc501bda8","slug":"rural-sanitation-workers-have-decided-to-stage-a-three-day-sit-in-protest-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-160890-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लिया तीन दिवसीय पड़ाव का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लिया तीन दिवसीय पड़ाव का निर्णय
Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां। पंचायत घर में बैठक करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्त्रोत : संगठन
भट्टू कलां। पंचायतघर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक ब्लॉक प्रधान रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन ब्लॉक सचिव राम भगत ने किया। जिला प्रधान सुनील कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में कर्मचारियों को संबोधित किया। बैठक में कर्मचारियों की 17 मांगों और सरकार के साथ हुए समझौते पर चर्चा की गई।
कर्मचारियों ने कहा कि 29 मई को सरकार के साथ 17 मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अभी तक इस बारे में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। सरकार ने 2,100 रुपये मानदेय बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है लेकिन 12,600 रुपये के बकाया एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
कर्मचारियों ने एरियर का जल्द भुगतान करने और बढ़ोतरी का पूरा लाभ देने की मांग की। इसके अलावा 31 दिसंबर 2025 के न्यायालय के फैसले को जल्द लागू करने की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति तय करते हुए 11 से 13 सितंबर तक पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के आवास पर तीन दिवसीय पड़ाव का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
14 सितंबर को मतलौडा और 15 सितंबर को कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। बैठक में प्रताप, अमित, रणवीर, राधाकृष्ण, रिछपाल, नवीन, विक्रम, रवि, सुरजीत, नानक, आशा, विद्या व पार्वती आदि मौजूद रहे।