फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   This time two contracts will open in one zone, last year there were four in one zone

Fatehabad News: इस बार एक जोन में खुलेंगे दो ठेके, पिछले साल थे एक जोन में चार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
This time two contracts will open in one zone, last year there were four in one zone
फतेहाबाद में उप आबकारी एवं काराधान विभाग का कार्यालय।
फतेहाबाद। नई आबकारी नीति के तहत इस बार फतेहाबाद में शराब ठेकों के जोन तो बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन ठेकों की संख्या कम कर दी गई है। पिछले साल एक जोन में चार ठेके खोले जा सकते थे, लेकिन इस बार मात्र दो ठेके ही खोले जा सकेंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार किसी भी ग्राम पंचायत ने अपने गांव में ठेके न खोलने के लिए आवेदन ही नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा आबकारी वर्ष 11 जून को पूरा हो रहा है, इसलिए साल 2023-24 के लिए 20 मई को शराब ठेके अलॉट किए जाएंगे। 19 मई की सुबह नौ बजे से ऑनलाइन टेंडरिंग आरंभ होगी और 20 मई को ठेके अलॉट कर दिए जाएंगे। वहीं आगामी वर्ष के लिए नई आबकारी नीति के तहत जिले में शराब के जोन 25 से बढ़ाकर 45 कर दिए गए हैं। शराब जोन की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन इस बार एक जोन में मात्र दो शराब ठेके ही खोले जा सकेंगे। पिछले साल एक जोन में चार शराब ठेके खोलने की अनुमति दी गई थी। पिछले साल जहां 100 शराब ठेके खुले थे, वहीं इस बार इनकी संख्या कम होकर 90 रह जाएगी। हालांकि बड़ी बात यह है कि इस बार किसी भी गांव से शराब ठेके बंद करवाने के लिए ग्राम पंचायतों की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में सब बैंड नहीं खुलेंगे, लेकिन ग्रामीण एरिया में सब बैंड यानि उप ठेका खोलने की अनुमति रहेगी। इसके बाद में आवेदन मांगे जाएंगे। विभाग ने 45 जोन के लिए इस बार विभाग ने 107 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइस रखा है, जबकि पिछले साल 99 करोड़ का रिजर्व प्राइस रखा था। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि बीडिंग के दौरान यह आंकड़ा 150 करोड़ के पार जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी शराब का कोटा बढ़ा
जिले में देसी शराब का कोटा बढ़ा दिया गया है। इस बार देसी शराब का कोटा नौ लाख 88 हजार पेटी होगा। पिछले साल के मुकाबले इस साल देसी शराब का कोटा 44 हजार पेटी अधिक किया गया है। वहीं अंग्रेजी शराब का कोटा पिछले साल की तह एक लाख 26 हजार पेटियां ही रहेगा।

कोट
जिले में शराब ठेकों का टर्म 11 जून को पूरा होने वाला है। नई टर्म के लिए 19 मई को ऑनलाइन टेंडर जारी किए गए जाएंगे और 20 मई को ठेके अलॉट कर दिए जाएंगे। इस बार शराब ठेकों का रिजर्व प्राइस 107 करोड़ रुपये रखा गया है।
-राजेश कुमार, आबकारी निरीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed