फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   thirty one year before done froud registry , present women & two sons jail

31 साल पहले तैयार की थी फर्जी वसीयत, अब जाकर महिला और दो बेटों को तीन-तीन साल की कैद

Sat, 13 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 13 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
31 साल पहले बनाई गई एक फर्जी वसीयत मामले में फतेहाबाद की एक अदालत ने एक महिला एवं उसके दो बेटों को तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में साल 2013 में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

साल 2013 में गांव एमपी रोही निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत थी कि महिला कमला देवी एवं उसके दो बेटों मंगत व संगत ने उसके पिता की फर्जी वसीयत तैयार कर उसकी जमीन हड़प ली है। आरोप है कि कमला एवं उसके दो बेटों ने साल 1986 में ही महेंद्र के पिता दुलासिंह की एक फर्जी वसीयत तैयार कर ली और 2007 में इसी वसीयत के आधार पर दुलासिंह की 13 कनाल और 4 मरले जगह में से एक चौथाई हिस्सा अपने नाम रजिस्टर्ड करवा लिया। महेंद्र के अनुसार उसके पिता दुलासिंह ने कभी इस बात का जिक्र ही उससे नहीं किया। इस पर शक होने पर जब उसने वसीयत की जांच करवाई तो पता चला कि वसीयत में उसके पिता दुलासिंह की ओर से पंजाबी में हस्ताक्षर किए गए हैं, जबकि उसके पिता केवल उर्दू में ही हस्ताक्षर किया करते थे। वसीयत के फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब वसीयत करने के समय जिन दो गवाहों की गवाही दिखाई गई। उसमें एक गवाह की मौत वसीयत की तिथि से पहले ही हो चुकी थी। इन बातों के आधार पर महेंद्र ने कमला एवं उसके बेटों के खिलाफ साल 2013 में मामला दर्ज करवाया था। इसकी सुनवाई करते हुए शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकास गुप्ता की अदालत ने धोखाधड़ी के आरोपों को सही पाते हुए आरोपी कमला, उसके दोनों बेटों संगत एवं मंगत को 3-3 साल की कैद और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed