फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Third consecutive death from corona

कोरोना से लगातार तीसरी मौत, अप्रैल के तीन दिनों में ही आए 102 केस

Sat, 03 Apr 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Third consecutive death from corona
ोरोना से बचाव का टीका लगवाते अध्यापक संघ के नेता राजपाल मित्ताथल। - फोटो : Fatehabad
अप्रैल महीने के पहले तीन दिनों में ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से पार हो गई है। इन तीन दिनों में 102 केस आ चुके हैं जबकि लगातार तीसरी मौत हो चुकी है। इस महीने हर रोज एक व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवाई है। शनिवार को टोहाना निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने हिसार में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 53 नए केस आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 27 और वीरवार को 22 कोरोना संक्रमित मिले थे। अब तक जिले में 5217 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 126 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

पांच विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी आई कोरोना पॉजिटिव : जिले में पांच विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। फतेहाबाद के मिडिल स्कूल के दो छात्र, टोहाना के ब्वॉयज स्कूल का एक छात्र, गाजूवाला स्कूल की दो छात्राओं को कोरोना संक्रमित पाया है। वहीं, इसी स्कूल की एक छात्रा की एक बार रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उसे 48 घंटे बाद दोबारा सैंपल देने के लिए कहा गया है। कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, उनके संपर्क में आए परिजनों व अन्य विद्यार्थियों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के प्रति गंभीर नहीं लोग : हैरानी जनक बात यह है कि लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग मास्क लगाने व सामाजिक दूरी रखने के प्रति गंभीर नहीं है। सरकारी कार्यालयों में भी सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बस स्टैंड, पार्क, टैक्सी स्टैंड, अनाज मंडी में न सामाजिक दूरी दिखती है और न ही लोग मास्क लगाए हुए मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 53 नए कोरोना केस मिले हैं जबकि टोहाना निवासी एक महिला की मौत हुई है। टीकाकरण भी लगातार जारी है। लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी के नियम की गंभीरता से पालना करनी होगी। -डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed