फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Third accused arrested for Facebook fraud by posing as a relative

Fatehabad News: फेसबुक पर रिश्तेदार बनकर ठगी करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for Facebook fraud by posing as a relative
टोहाना। फेसबुक पर रिश्तेदार बनकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना शहर पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली की न्यू महावीर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे नियमानुसार जमानत पर छोड़ दिया गया। इससे पहले इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी प्रेमनगर, टोहाना ने शिकायत दी थी। मूल रूप से संदीप गांव भुलण, जिला संगरूर, पंजाब का रहने वाला है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके रिश्तेदार के नाम और फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। उसी आईडी से संपर्क कर विदेश से रुपये भेजने का झांसा दिया गया। इसके बाद एक कथित वीजा एजेंट के जरिए उससे 35 हजार रुपये ठग लिए गए। बाद में असली रिश्तेदार से बात करने पर उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन

इसके बाद उसने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर 9 नवंबर 2025 को थाना शहर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुनील को दबोचा। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed