{"_id":"64a1b309dcd01a42020b8ed7","slug":"thieves-targeted-four-houses-stole-cash-and-jewelry-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-1623-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी और जेवर किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी और जेवर किए चोरी
विज्ञापन
रतिया। शहर में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कुछ युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 12 निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि परिवार के लोग सो रहे थे। रात को घर के गेट सही सलामत बंद कर सोए थे। सुबह उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो अलमारी से 18 हजार की नगदी, बच्ची के गुल्लक से 7 हजार रुपये, एक तोले सोने के गहने व चांदी की पाजेब की 2 जोड़ी गायब थी। वहीं इसी वार्ड से चोर जगसीर सिंह के घर से भी 6 हजार की नकदी व सरकारी टेबलेट चोरी कर ले गये। चोरी के तीसरे मामले सुनार कॉलोनी से मुनीष के घर से भी मोबाइल चोरी कर लिया। वहीं अन्य मामले में चोर शेरगढ़ ढाणी में बजीर चंद के घर से नकदी व गहने चोरी कर ले गये। बजीर ने बताया परिवार के लोग सुबह उठे तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर पेटी से 6 तोले सोने के गहने, 4 लाख रुपये की नकदी ले गये। बजीर चंद ने ढाणी में रहने वाले एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने नकदी व गहने चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
कोट
शिकायतों के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है शक के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है।
जय सिंह, शहर थाना प्रभारी