{"_id":"65f0a46f73b901dba5077944","slug":"there-will-be-no-loss-to-the-state-government-due-to-the-breaking-of-the-alliance-bjp-will-cross-400-tanwar-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-114156-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन टूटने से प्रदेश सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा, भाजपा होगी 400 पार : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन टूटने से प्रदेश सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा, भाजपा होगी 400 पार : तंवर
Wed, 13 Mar 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि देश व प्रदेश में कमल का फूल खिलेगा तथा पार्टी 400 पार के लक्ष्य को पार करते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएगी। जजपा के साथ गठबंधन टूटने का प्रदेश में पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।
तंवर अनाज मंडी में पार्षद प्रतिनिधि रमेश गर्ग उर्फ विक्की के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जजपा से गठबंधन तोड़ने का भाजपा द्वारा लिया गया निर्णय जनता के हित में है। पार्टी जो भी फैसला लेती है, वह जनता के हित में सोच समझकर ही लेती है। सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 सालों से क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे हैं तथा आगामी समय में भी सेवा करने को तत्पर हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे सेवा समझ कर निभाएंगे। इस मौके पर प्रवीन चोपड़ा, राजू लाली, गुरप्रीत सिंह, हैप्पी, विजय गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू सैनी, पार्षद प्रतिनिधि हरमेश शर्मा, करनैल सागु, धीरज सोनू, अजय गुप्ता, विक्की गर्ग, गौरव शर्मा, सोनू जिंदल, सुरेंद्र जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
::::::::::::::::::::::
नगरपालिका में स्वागत करने की सूचना पर विपक्षी पार्षदों ने जताया विरोध
पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर का भाजपा समर्थित पार्षदों द्वारा नगरपालिका में स्वागत करने की सूचना मिलने पर विपक्षी पार्षद गुरप्रीत सिंह, हैप्पी सिंह, सतपाल डडवाल, गुरविंदर सिंह नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और विरोध जताना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्षद बने हुए करीब दो साल का समय हो गया है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में शहर में विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगाई गई है। अधिकारी उनकी समस्याओं की तरफ भी ध्यान नहीं देते हैं। इसके कारण विपक्षी पार्षदों में भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष है। विरोध की सूचना के चलते तंवर का नगरपालिका में स्वागत का कार्यक्रम टाल दिया गया।