फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was panic among the passengers due to fight between two groups at the bus stand.

Fatehabad News: बस स्टैंड पर दो गुटों के झगड़े से यात्रियों में मची खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
There was panic among the passengers due to fight between two groups at the bus stand.
रतिया। बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर बाद दो गुटों में झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर शहर थाना अध्यक्ष जयसिंह व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष तितर-बितर हो गए। इसके बाद एक पक्ष द्वारा पुलिस थाने में शिकायत देकर कुछ लोगों पर हमला व मारपीट करने का आरोप लगाया गया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद बस स्टैंड पर दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों गुटों के कई लोग एक दूसरे पर हमला करने लगे, जिससे बस स्टैंड परिसर में खलबली की स्थिति बन गई। वहां मौजूद सैकड़ों यात्री इधर उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 व रतिया पुलिस को दी। सायरन बजाती हुई गाड़ियां बस स्टैंड के पास पहुंची तो झगड़ा करने वाले दोनों गुट के लोग वहां से भाग गए। इसके बाद माहौल शांत हुआ। शहर थाना अध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एक युवक द्वारा मारपीट करने की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed