फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was no need to run around, pension of 8839 beneficiaries of the district was implemented

Fatehabad News: चक्कर काटने की नहीं पड़ी जरूरत, जिले के 8839 पात्राें की पेंशन हुई लागू

Sat, 09 Aug 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
There was no need to run around, pension of 8839 beneficiaries of the district was implemented
फतेहाबाद का लघु सचिवालय। संवाद
फतेहाबाद। जिले के विभिन्न पात्रों की पेंशन लागू होने से उनको राहत मिली है। वर्ष 2025 के जनवरी से लेकर जुलाई माह तक कुल 8839 पेंशन पात्रों की पेंशन लागू हो गई है।
विज्ञापन

वहीं समाज कल्याण विभाग ने क्रीड विभाग की ओर से भेजे गए नामों की सूची पात्रों से जल्द अधूरे कागजात पूरे करवाने की अपील की जा रही है।
प्रदेश सरकार की ओर से पात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए कुल 15 प्रकार की पेंशन दी जाती है। इसके लिए अब बुढ़ापा पेंशन के क्रीड विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र में दर्ज आयु के अनुसार 60 वर्ष पूरी होने के बाद समाज कल्याण के पास सूची भेजी जाती है। इसके बाद विभाग के कर्मचारी पेंशन पात्र को संबंधित कागजातों को पूरा करवाकर पेंशन लागू करते हैं। ऐसे में साल 2024 के अंत तक जिले के करीब 2200 पात्र पेंशन लागू करवाने के इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

---

पेंशन के लिए मेरी आयु तीन माह पूर्व ही पूरी हुई है। आयु पूरी होने के एक माह बाद ही मेरी पेंशन लागू हो गई है। मुझे पेंशन लागू करवाने के लिए विभाग के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े। समाज कल्याण विभाग में मात्र एक बार कागजात देने पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धर्म सिंह, पेंशन पात्र।

---

मेरे पिता की आयु जनवरी माह में ही 60 वर्ष पूरी हुई है। समाज कल्याण विभाग ने मेरे पास मार्च में ही कागजात मांगे थे। कागजात पूरे होने के बाद अगले माह से पेंशन शुरू हो गई है। प्रक्रिया काफी सरल हो गई है। इससे लोगों को बार-बार विभागों के चक्कर नहीं पड़ रहे हैं।


- विनोद

----

पेंशन प्रकार - संख्या

बुढ़ापा - 6241

दिव्यांग - 282

विधवा - 573

असहाय - 448

लाडली - 215

विधूर - 938

कैंसर - 128

स्कूल न जाने वाले दिव्यांग - 24

-

:: पात्राें को पेंशन लागू करवाने में परेशानी न हो इसके लिए विभाग की ओर से क्रीड विभाग से सूची आते ही उनको फोन करके कागजात पूरे करवा लिए। पात्रों को पेंशन लागू करवाने के लिए किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

-सत्यवान ढिल्लो, जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed