{"_id":"6769a47a0c9775609b01c90b","slug":"there-was-heavy-rain-in-the-district-for-9-hours-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-126824-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 9 घंटे तक लगी रही बारिश की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 9 घंटे तक लगी रही बारिश की झड़ी
Mon, 23 Dec 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बारिश की झड़ी लगी रही। पूरे जिले में 7.28 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बीच में कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। मगर हल्की-हल्की फुहारें दोपहर 3 बजे तक चलती रहीं।
वहीं बारिश के साथ 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा से ठिठुरन बढ़ गई। इससे जिले के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर बारिश रहने के कारण यातायात व्यवस्था से लेकर बाजार में कामकाज तक प्रभावित हुआ। पूरे दिन बाजार में ग्राहकों की कमी रही।
-- -- -- --
नेशनल हाईवे पर वाहनों की रही धीमी गति
बारिश के बीच नेशनल हाईवे से गुजर रहे वाहनों की गति धीमी हो गई। रोडवेज बसों के चालकों को भी बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से गंतव्य तक पहुंची। इनमें गोरखधाम एक्सप्रेस 58 मिनट, जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 58 मिनट, मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 35 मिनट, रेवाड़ी-बठिंडा 23 मिनट, रेवाड़ी-फाजिल्का पैसेंजर ट्रेन 15 मिनट देरी से भट्टू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों ने झेली। अधिकांश बाइक सवारों ने बारिश में भीगते हुए ही सफर तय किया। वहीं, सुबह के समय स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों को भी बारिश के बीच ही स्कूल जाना पड़ा। इससे अभिभावकों की मशक्कत बढ़ गई।
विज्ञापन
-- -- -- --
फसलों में नाइट्रोजन की पूर्ति करेगी बारिश
कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह ने बताया कि यह बारिश फसलों के बेहद अनुकूल है। इस बारिश से अब किसानों को फसलों में सिंचाई करने की आवश्यकता कम होगी। किसान फसलों में खाद और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर सकेंगे। मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ेगी, जो फसलों की वृद्धि में सहायक होगी। बारिश के पानी के साथ प्रकृति में मौजूद लगभग पांच प्रतिशत नाइट्रोजन का स्थरीकरण भौतिक प्रक्रिया द्वारा होता है, जिससे प्राकृतिक रूप से सभी फसलों को पानी के साथ नाइट्रोजन उपलब्ध हो जाती है। इसलिए, बारिश का पानी सिंचाई जल से कहीं अधिक फायदेमंद माना जाता है।
-- -- -- --
जिले में वीरवार तक मौसम खुश्क रहेगा। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 26 दिसंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव होगा। इससे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
-डॉ. मदन लाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
-- -- -- -- --
जिले में हुई बारिश का आंकड़ा
फतेहाबाद - 9 एमएम
भट्टू कलां - 9 एमएम
टोहाना - 8 एमएम
जाखल - 8 एमएम
कुलां - 8 एमएम
रतिया - 6 एमएम
भूना - 3 एमएम