फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was a lot of noise... construction workers took to the streets and demonstrated

Fatehabad News: भरी हुंकार... सड़कों पर उतरकर निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of noise... construction workers took to the streets and demonstrated
फतेहाबाद में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भवन निर्माण एवं श्रमिक संघ के सदस्य। 
फतेहाबाद। निर्माण मजदूरों की मांगों को लेकर भवन निर्माण श्रमिक संघ हिसार मंडल संबंधित एटक द्वारा शुक्रवार को फतेहाबाद में रोष-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुए मजदूर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में निर्माण मजदूरों ने भारी संख्या में भाग लिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन से पूर्व निर्माण मजदूर दीनदयाल पार्क में एकत्रित हुए और सभा का आयोजन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य प्रधान विक्रम सिंह ने किया तथा संचालन राज्य महासचिव विनोद दड़ौली ने किया। मजदूर नेताओं ने कहा कि निर्माण मजदूरों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता के चलते मजदूरों को कोई भी सुविधा समय पर नहीं मिल रही है। सरकार मजदूरों के कल्याण को लेकर बड़े-बड़े दावे कर उनके साथ मजाक कर रही है। भाजपा सरकार पिछले दस वर्षों से श्रमिक कल्याण बोर्ड के पैसों पर कुंडली मारकर बैठी हुई है। गलत आपत्तियां लगाकर मजदूरों को उनको मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन


भवन निर्माण श्रमिक संघ कई बार श्रम मंत्री तथा बोर्ड के अधिकारियों व उपायुक्त को ज्ञापन देकर मजदूरों की मांगों को पूरा करने व बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की गुहार लगा चुका है, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार की अनदेखी के कारण निर्माण मजदूर धक्के खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों के हक में श्रम कानून बना रही है। मजदूरों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। रोजाना कार्यस्थलों पर मजदूर काल का ग्रास बन रहे हैं, जिनको पंजीकरण के अभाव में कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में कई महीनों से बोर्ड के अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। जिला में कोई भी अधिकारी वर्क स्लीप वेरिफाई नहीं कर रहा है, जिसके चलते जिले के मजदूर धक्के खाने को मजबूर हैं। श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूरों की सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की लगातार अनदेखी की वजह से मजदूरों के सामने आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।


इस मौके पर भवन निर्माण राज्य प्रधान विक्रम सिंह, राज्य महासचिव विनोद दड़ौली, रोडवेज प्रधान राजू बिश्नोई, सहदेव रोडवेज, जिला महासचिव धर्मवीर सिंह, राज्य सचिव सुनील मैडल, जिला प्रधान वजीरचंद, मान सिंह, पवन कुमार सुलीखेड़ा, जयनारायण खाबडा, सौरव फतेहाबाद, राजेश चौबारा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed