{"_id":"688e56a0d912e4af6d0ea674","slug":"there-is-relief-from-humidity-due-to-the-fall-in-temperature-chances-of-rain-in-the-next-three-days-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-137917-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तापमान में गिरावट रहने से उमस से मिली राहत, अगले तीन दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तापमान में गिरावट रहने से उमस से मिली राहत, अगले तीन दिन बारिश के आसार
Sat, 02 Aug 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर के धर्मशाला रोड पर जमा बारिश का पानी।
फतेहाबाद। पिछले चार दिनों से मौसम में आए परिवर्तन के चलते रोजाना बारिश हो रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। तापमान में गिरावट होने से लोगों को उमस भरी गर्मी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्य मार्गाें पर जलभराव होने से वाहन चालकाें को परेशानी हो रही है। वहीं भट्टू खंड के गांवों में सेमग्रस्त भूमि में बारिश का पानी जमा हो गया है। इससे फसलों के नष्ट होने की आंशका बनी हुई है।
किसान कृष्ण, सतपाल, दिनपाल, हंसराज, ज्ञानीराम, देवीलाल और विनोद आदि ने बताया कि बारिश से खरीफ की फसल नरमा व मूंगफली में पिछले तीन दिनों से बारिश का पानी जमा हो गया है। वे बारिश का पानी निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
किसानों का कहना है अगर अब और बारिश होती है तो इससे फसलें नष्ट हो सकती है। वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।