फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no need for any worker to be sad, the organization knows everything: Mohanlal Badoli

किसी भी कार्यकर्ता को दुखी होने की जरूरत नहीं, संगठन को सब पता है : मोहनलाल बड़ौली

Sun, 17 Nov 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
There is no need for any worker to be sad, the organization knows everything: Mohanlal Badoli
फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली।
फतेहाबाद। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कोई कार्यकर्ता सोचें कि गांव में कुछ कर दें और दिल्ली वालों को पता नहीं चलेगा, यह सोचना गलत है। दिल्ली वालों को सब पता होता है। किसी भी कार्यकर्ता को दुखी होने की जरूरत नहीं है। भाजपा का संगठन बहुत बड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भाजपा है, संगठन को सारी जानकारी है। अपना भाईचारा खराब मत करो। चुनाव में बेशक नेता बदल गए, लेकिन मतदाता तो भाजपा के साथ ही रहा, इसलिए तीसरी बार सरकार बनी है। वे फतेहाबाद में सदस्यता अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी किसी बड़े नेता, मुख्यमंत्री या मंत्री के साथ बुक्का देकर फोटो खिंचवाए तो इससे निष्ठावान कार्यकर्ता को निराश होने की जरूरत नहीं है। घर आए किसी व्यक्ति को कोई कुछ नहीं कहता है। यह हमारी परंपरा भी है। पार्टी में निष्ठा से काम करवाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत सारे सामाजिक संगठन किसी मंदिर, धर्मशाला कमेटी व खाप प्रतिनिधियों ने भी भाजपा के कार्य में लगे हुए हैं। जिस नेता का मन खराब हुआ है, उसकी जानकारी उन्होंने पहुंचाई है। हर विधानसभा में 2-4 ऐसे कार्यकर्ता रहे हैं, जिनकी सूची बनाई गई है। सोशल मीडिया में कोई गलत संदेश नहीं जाना चाहिए।
---------
जो सक्रिय कार्यकर्ता नहीं होगा, उसे पद नहीं मिलेगा
बैठक से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 20,629 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर 250 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उसको पूरा करने के लिए प्रत्येक जिले के प्रशिक्षण वर्ग हुए। 313 मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग हुए हैं। सदस्य बनाने की प्रक्रिया जारी है। प्रत्येक सांसद को 30 हजार, विधायक को 20 हजार, प्रत्याशी रहे नेताओं को 20 हजार, चेयरमैन को 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। प्रदेश में संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। संकल्प पत्र में किए गए वादों को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार पूरा कर रही है। आने वाले समय में भी सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरा काम करेगी। एक सवाल के जवाब में बड़ौली ने कहा कि बेशक भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के सारे विधायक भाजपा की सदस्यता ले लें। हमने तो सदस्यता के लिए नंबर जारी किया हुआ है।

--------
देवेंद्र बबली ने भी निकाली भड़ास
पूर्व मंत्री और टोहाना से भाजपा प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह बबली ने भी बैठक में संबोधित करते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दोहरा जीवन जी रहे हैं। कई नेता मलाई खाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी मलाई खाई और अब फिर से जुट गए हैं। चुनाव में भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया, लेकिन कुछ लोगों ने खुद को पार्टी से बड़ा माना। क्या कोई नेता पार्टी से बड़ा हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ हाईकमान को प्रमाण सौंपे हैं। महिला पार्षदों व चेयरमैन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बबली ने प्रदेशाध्यक्ष से कहा कि हमारी गोभी खोदने वाले बुक्का देकर फोटो खिंचवा रहे हैं, ऐसे मत होने दें। बैठक में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन वेद फुलां, भारत भूषण मिड्ढा, प्रो. रविंद्र बलियाला, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, सुरेंद्र आर्य, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, सविता टुटेजा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed