फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no light on NH, MP wrote a letter to Gadkari to get it installed

Fatehabad News: एनएच पर नहीं है लाइट, सांसद ने लगवाने के लिए गड़करी को लिखा पत्र

Fri, 28 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
There is no light on NH, MP wrote a letter to Gadkari to get it installed
फतेहाबाद से होकर गुजर रहा राष्ट्रीय राजमार्ग जहां पर लाइट लगवाने के लिए सांसद ने मांग की है।
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए सांसद कुमारी सैलजा ने जिले की सीमा में बंद पड़ी और कुछ अन्य स्थानों पर नई लाइट व संकेतक लगवाने के लिए केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में कुमारी सैलजा ने कहा है कि दिल्ली-डबवाली चार मार्गीय राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर फतेहाबाद नगर स्थित है। जब यात्री हिसार से फतेहाबाद और सिरसा से फतेहाबाद की ओर प्रवेश करता है इस मार्ग पर पहली बार आने वाले यात्रियों खासकर रात में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दोनों ही स्थानों पर न तो लाइट का कोई प्रबंध है और न ही किसी प्रकार के संकेतक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में फतेहाबाद, रतिया व भूना जाने वाले यात्री वाहन हिसार की ओर चला जाता है और यही हाल दूसरे दिशा से आ रहे वाहन चालकों के साथ भी होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गिल्लाखेड़ा, ढाणी चानन, दरियापुर, फतेहाबाद बाईपास, रतिया बाईपास, भूना बाईपास, बड़ोपल, धांगड, खारा खेड़ी आदि स्थानों पर यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

दोनों तरफ नहीं लगी हुई लाइट

- हिसार से फतेहाबाद व सिरसा से फतेहाबाद आते समय दोनों ही जगहों पर लाइट नहीं लगी हुई। जिस कारण शहर के अंदर आने वाले लोगों को रास्ता नहीं दिख पाता और वो आगे की ओर चले जाते हैं। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।


-------

फतेहाबाद से होकर जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी जगह नई लाइट लगाने व लगी हुई लाइट ठीक करने के लिए करने के लिए पत्र लिखा गया है। वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। नई लाइट लगने से आम जन को काफी फायदा मिलेगा।

- कुमारी सैलजा, सांसद, सिरसा लोकसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed