फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is hope of building a hospital in Sector 9, the project is stuck for 16 years

सेक्टर 9 में अस्पताल बनने की जगी उम्मीद, 16 साल से अटका है प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
There is hope of building a hospital in Sector 9, the project is stuck for 16 years
फतेहाबाद का हुडा सेक्टर 9 जहां पर अस्पताल बनना प्रस्तावित है। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के सेक्टर 9 में बनने वाले 200 बेड के नए अस्पताल की बिल्डिंग का प्रोजेक्ट जल्द सिरे चढ़ सकता है। लोक निर्माण विभाग ने अस्पताल की बिल्डिंग के निर्माण को लेकर टेंडर लगाया था, जो कि खोल दिया गया है। टेंडर में तीन एजेंसियां आई है। अब लोक निर्माण विभाग ने टेंडर के वर्क ऑर्डर को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यालय स्तर पर टेंडर के वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

16 साल से ये प्रोजेक्ट लटका हुआ है। दो-दो मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर चुके हैं। अब सब कुछ ठीकठाक रहा तो माना जा रहा है कि मार्च तक अस्पताल का निर्माण शुरू हो सकता है। हालांकि एक बार पहले टेंडर रद्द हो चुका है और एक बार इसे आगे बढ़ाया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग ने सेक्टर 9 में 18 एकड़ में बनने वाले 200 बिस्तर के नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग 15 दिसंबर को टेंडर लगाया था, जो कि 5 जनवरी को खोला जाना था। लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया। बुधवार को टेंडर खोला गया। जिसमें तीन एजेंसियां आई है। अस्पताल की बिल्डिंग सात मंजिला होगी और इस पर करीब 234 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिल्डिंग का नक्शा तैयार किया है। यहां पर हर बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। ये ही नहीं अस्पताल में 6 ऑपरेशन थियेटर होंगे, इसके अलावा सीजेरियन डिलिवरी के लिए भी दो ऑपरेशन थियेटर बनेंगे।
विज्ञापन

ऐसा होगा 200 बेड का अस्पताल
ग्राउंड फ्लोर, ओपीडी, माइनर ऑपरेशन थियेटर, सिटी स्कैन और एक्सरे
प्रथम मंजिल
ओपीडी, डायग्नोस्टिक सेंटर, शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी, लेबोरेटरी और आईपीडी
----
द्वितीय मंजिल
कॉर्डियो विभाग, ऑर्थो विभाग, स्किन विभाग, मनोचिकित्सा विभाग व एसएनसीयू वार्ड
---
तृतीय मंजिल
6 ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू और दो लेबर ऑपरेशन थियेटर
------
चौथी मंजिल
ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर, महिला वार्ड व ट्रेनिंग रूम
-------
पांचवीं मंजिल
प्राइवेट रूम, स्पेशलिस्ट ओपीडी, ट्रेनिंग हॉल, जनरल वार्ड
छठी मंजिल
आइसोलेश वार्ड, डेंगू, कोरोना, स्वाइन फ्लू
------
चार मंजिला होगा सर्विस ब्लॉक
नए अस्पताल की बिल्डिंग में चार मंजिला सर्विस ब्लॉक होगा। इसमें रिकॉर्ड रूम, किचन, मेस की सुविधा होगी। इसके अलावा इसके अलावा अलग-अलग कंट्रोल रूम भी इसमें बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन भी होगा चार मंजिला
नशा मुक्ति केंद्र, ओसीटी केंद्र प्रशासनिक भवन में होंगे। इसके अलावा पूरा सिविल सर्जन कार्यालय भी प्रशासनिक भवन में होगा। इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय होंगे। इसके अलावा कांफ्रेंस रूम भी यहीं बनेगा।
डॉक्टरों व स्टाफ के लिए होगी रिहायशी कॉलोनी
नई बिल्डिंग में डॉक्टरों और स्टाफ के लिए रिहायशी कॉलोनी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों के लिए यहां पर कोठी बनाई जाएगी। सीएमओ और उप सिविल सर्जन के लिए एक-एक कोठी होगी। सर्जन के लिए सात रिहायश्ी भवन बनेंगे। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर के लिए 21 क्वार्टर बनेंगे, अन्य स्टाफ के लिए 28 क्वार्टर बनाए जाने हैं।

कोट
सेक्टर 9 में 200 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग बननी है, इसको लेकर टेंडर खोल दिया गया है। तीन एजेंसियां आई है। टेंडर के वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- जसवंत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed