{"_id":"680a75b373ad1f3c0508d179","slug":"the-weight-of-the-sack-is-decreasing-due-to-delay-in-lifting-the-commission-agents-are-forced-to-bear-the-loss-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-132761-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उठान में देरी से घट रहा बारदाने का वजन, आढ़ती झेल रहे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उठान में देरी से घट रहा बारदाने का वजन, आढ़ती झेल रहे नुकसान
Thu, 24 Apr 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में उठान के लिए रखे गए गेहूं के बैग। संवाद
फतेहाबाद। अनाजमंडी और खरीद केंद्रों पर गेहूं को बारदाने में भरने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है लेकिन उठान प्रक्रिया धीमी चल रही है। जिससे बारदाने का वजन कम हो रहा है और आढ़तियों को नुकसान हो रहा है।
आढ़तियों का कहना है कि गेहूं से भरी बोरियां उठान नहीं होने से धूप में रखी रहती है। जिससे एक बोरी का 100 से 150 ग्राम तक वजन कम हो रहा है। इससे उनको काफी नुकसान हो रहा है। बता दें कि जिले की सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों गेहूं की आवक लगातार जारी है। वीरवार को भी मंडियों में 2,63,678 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। दूसरी तरफ जिले में गेहूं की कटाई का काम लगभग 85 फीसदी पूरा हो चुका है।
बता दें कि जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक 7 अप्रैल को शुरू हुई है। हालांकि फतेहाबाद की अनाज मंडी में 14 अप्रैल को गेहूं की खरीद शुरू हुई है। ऐसे में अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू होने के समय भरे गए गेहूं के बैगों का भी अभी तक उठान नहीं हो सका है। मंडी के आढ़ती रामनिवास, सुरेश, श्यामलाल, हेतराम और बलवान आदि का कहना है कि गेहूं भरने में प्रयोग किया गए नए बारदाने का वजन करीब 500 ग्राम होता है लेकिन सूखने के बाद उसका वजन 350 से 400 ग्राम तक हो जाता है। इससे उनको नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -
जिले में अभी तक गेहूं की खरीद
जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की कुल आवक 52,68,840 क्विंटल हुई है, जिसमें से 46,76,130 क्विंटल की खरीद हुई है। वहीं जिले में गेहूं की फसल की उठान 22,67,071 क्विंटल का हुआ है जो कि कुल खरीद का 48 फीसदी है।
-- -- -
:: आढ़तियों की ओर से प्रति बैग में 50 किलोग्राम गेहूं और बारदाने के बराबर बारदाना रखकर भरे जाते हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद बारदानों का वजन 100 से 150 ग्राम तक कम हो जाता है। इसका नुकसान आढ़तियों से वसूला जाता है। इससे प्रति गाड़ी 600 बैगों पर करीब 50 से 60 किलोग्राम तक गेहूं का वजन कम होता है।
-जगदीश भादू, व्यापार मंडल प्रधान अनाज मंडी, फतेहाबाद।
:: गेहूं के बैगों में अधिक नमी की गेहूं भरने से वजन कम हो जाता है। वहीं बारदाने का वजन भी गर्मी के कारण कुछ कम हो जाता है।
-राजेश हुड्डा, डीएम, हैफेड़।