फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The weather will remain dry in the district from today, the temperature will increase

Fatehabad News: आज से खुश्क रहेगा मौसम, बढ़ सकता है तापमान

Sun, 20 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry in the district from today, the temperature will increase
फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी से मटकों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। जिले के मौसम में परिवर्तन के बाद रविवार को जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इससे रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दिन भर चली 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के कारण जिले के तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज हुई है लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। रविवार को हवा की गति कम होने से मौसम खुश्क हुआ है। किसानों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मौसम में आए परिवर्तन से उनको फसलों की कटाई करने में गेहूं के भूसे का निपटान करने में परेशानी हो रही थी। अब तेज गति की हवाओं से निजात पाने के बाद फिर से कृषि कार्यों में तेजी आई है। वहीं इसको लेकर डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम खुश्क रहता है तो फसलों की कटाई का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


----



गर्मी ने बढ़ाई मटकों की मांग



जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। इससे मटके, मिट्टी के कैंपर, बोतल और मिट्टी के गिलास की मांग बढ़ गई है। इससे इस बार गर्मी के सीजन में मटकों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मिट्टी के बर्तन विक्रेता जगदीश वर्मा, सतीश, रोहताश और अशोक कुमार आदि ने बताया कि पिछले वर्ष जिस मटके की कीमत 150 रुपये थी वहीं इस 200 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं इस बार गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही मटकों की जबरदस्त मांग हो रही है। इससे उनको अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




:: पिछले कई दिनों से जिले में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कम होने से सोमवार से मौसम खुश्क रहने संभावना है। इससे जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। -डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed