फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The weather changed in the afternoon

Fatehabad News: दोपहर बाद मौसम में आया बदलाव

Sun, 27 Apr 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The weather changed in the afternoon
फतेहाबाद में छाई धूल के दौरान गुजरते वाहन चालक।
फतेहाबाद। जिले में शनिवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। इससे आसमान में धूल के कण नजर आए। इससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली। आसमान में चारों ओर धूल का गुबार छा गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धूल के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। अभी खेतों में गेहूं के भूसे का निपटान नहीं हो सका है। ऐसे में आंधी के कारण उनकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील है। इस कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इससे शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्म हवाओं को अहसास होने लगा है। इससे बचाव के लिए लोग सिर को कपड़े से ढककर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। वहीं, अचानक से बदले मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम में आए परिवर्तन से तेज हवा चलने से गेहूं का भूसा बिखर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed