फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The temperature dropped by 7 degrees and the cold was felt

Fatehabad News: तापमान में 7 डिग्री गिरावट से ठंड का अहसास

Sat, 29 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by 7 degrees and the cold was felt
फतेहाबाद के पपीहा पार्क में सुहावनें मौसम का आनंद लेते लोग।  संवाद
फतेहाबाद। मौसम में आए परिर्वतन से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आ गई। जिससे 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान 28 डिग्री पर आ गया। इस कारण से लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड के असर से बाजारों व पार्काें में चहल-पहल देखने को मिली। वहीं मौसम में परिवर्तन को लेकर सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह गोदारा ने बताया कि जिले में पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट आई है। इससे गेहूं की फसल समय पर पक कर तैयार होगी।
विज्ञापन


इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। जिन किसानों ने सब्जियों और कपास की बुवाई की हुई है, उन फसलों में तेजी से वृद्धि होगी, यदि बारिश होती है तो गेहूं की फसल बिछ सकती है, इससे नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: जिले में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इससे बीच-बीच में हवाओं में बदलाव से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे जिले के दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है. परंतु इसके बाद में मौसम साफ व खुश्क संभावित है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed