{"_id":"619d25df296103053c67d717","slug":"the-team-went-to-remove-the-encroachment-returned-after-deducting-the-challans-of-five-shopkeepers-fatehabad-news-hsr6176288195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम, पांच दुकानदारों के चालान काटकर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम, पांच दुकानदारों के चालान काटकर लौटी
विज्ञापन
अतिक्रमण को लेकर बाजार में निरीक्षण करती नगर परिषद की टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कई दिनों बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। कर्मचारियों के साथ मंगलवार को अधिकारियों ने फव्वारा चौक से थाना रोड व जवाहर चौक तक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को कूड़ा रोड पर डालने के लिए भी मना किया गया। हालांकि, टीम में शामिल अधिकारी पांच दुकानदारों के चालान करके ही लौट आए।
एकबारगी तो टीम को देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदार खुद ही दुकानों के आगे रखे सामान को अंदर करवाने लगे। फुटपाथ के बाहर रखा सामान भी आनन-फानन में उठा लिया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने दुकानों के बाहर स्टाल लगाने वालों को भी चेतावनी दी। दुकानदारों से कहा गया कि दुकानों के आगे स्टाल लगाकर व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास न किया जाए। बिना अनुमति स्टाल लगाने वालों के भी भविष्य में चालान किए जाएंगे। गौरतलब है कि दिवाली के त्योहार पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे भी स्टालें लगाई गई थी।
कोट
हमारी टीम द्वारा अतिक्रमण को लेकर बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण करने वाले पांच दुकानदारों के चालान किए गए। भविष्य में भी अभियान जारी रखेंगे।
विज्ञापन
- मुकेश शर्मा, सीएसआई, नगर परिषद