{"_id":"68d6ce0de93488e0b1084c43","slug":"the-team-inspected-the-arrangements-in-the-schools-and-issued-instructions-for-improvement-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141076-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टीम ने स्कूलों में व्यवस्थाएं परखीं, सुधार के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टीम ने स्कूलों में व्यवस्थाएं परखीं, सुधार के निर्देश दिए
Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
सार
फतेहाबाद में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। टीम ने स्कूलों में सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और बच्चों की सुरक्षा हेतु कई निर्देश जारी किए। इन आदेशों का उद्देश्य बाल अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
फतेहाबाद पहुंची राज्य बाल सरंक्षण आयोग की टीम के सदस्य स्कूल में बच्चों से मुलाकात करते हुए। स्
विस्तार
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने शुक्रवार को जिले के स्कूलों का दौरा किया। अनिल कुमार लाठर और श्याम शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने व्यवस्थाएं परखीं और सुधार के निर्देश दिए।
टीम ने अधिकारियों के साथ डीएलएसए हाॅल में बैठक की। इस दौरा निर्देश दिए गए कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॅालिसी के तहत सभी स्कूलों में सख्ती से पालन करना है। रोडवेज जीएम को निर्देश दिए कि बाल हित को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड व बसों में बाल मजदूरी व भिक्षावृत्तिको रोकने के लिए पोस्टर लगाए जाएं व कार्रवाई की जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी को कहा गया कि स्कूलों को निर्देश जारी करें कि प्रिंसिपल रूम में पर्दे न हों। सभी अध्यापको व स्टाफ की पुलिस वैरीफिकेशन हो, पोक्सो कमेटी बनी हो व स्कूल स्टाफ का पूर्ण विवरण सहित बैनर कार्यालय में लगा हो। आरटीए विभाग को निर्देश दिए गए कि स्कूल बसों की फिटनेस संबंधी सभी चीजें जांचे करें और कमी पाई जाने वाली बसों के चलान या जब्त करे। बाल कल्याण समिति व जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि पोक्सो से संबंधित सभी केसों की काउंसिलिंग समय समय पर करते रहें तथा यथासंभव मदद की जाए।
विज्ञापन
बैठक में उप मंडलाधीश राजेश कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, बाल कल्याण समिति से नरेंन्द्र मोंगा व सतबीर, बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया, लीगल ऑफिसर बृजेश सेवदा, आरटीए विभाग से सुरेन्द्र कुमार, ऋषिपाल आदि मौजूद थे।