फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The sword of action hangs over 18 primary teachers

Fatehabad News: 18 प्राथमिक शिक्षकों पर कार्रवाई की लटकी तलवार

Thu, 17 Jul 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs over 18 primary teachers
फतेहाबाद। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 18 शिक्षकों पर कार्रवााई की तलवार लटक गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) संगीता बिश्नोई ने खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी कर संबंधित शिक्षकों के एरियर लाभ से जुड़ी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन शिक्षकों ने न्यायालय को गुमराह करके एरियर का लाभ प्राप्त किया है। इस मामले में डीसी कार्यालय को भेजी गई शिकायत का हवाला देते हुए जांच की जा रही है, लेकिन अब मामला नई दिशा में मुड़ गया है, क्योंकि शिकायतकर्ता देवेंद्र सिंह ने सामने आकर दावा किया है कि उन्होंने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

आरोप है कि किसी ने उनके डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर शिकायत डीसी को भेजी है। देवेंद्र सिंह ने इस बारे में दो दिन पहले ही डीईईओ को अवगत करवा दिया था और अब वह पुलिस को भी शिकायत देने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईईओ की ओर से जारी पत्र में उल्लेख है कि संबंधित शिक्षकों ने तथ्य छिपाकर विभाग को गुमराह किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों की भूमिका की जांच की जा रही है और रिपोर्ट तीन दिन के भीतर मांगी गई है।
इन शिक्षकों के नाम सामने आए : विकास टुटेजा, गुरदीप सिंह, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद, प्रीतम कुमार, गुरदयाल सिंह, बलवान सिंह, छोटूराम, दीपक कुमार, सीमा ग्रोवर, रविंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, दीपा, मंजूरानी, दलबीर सिंह, अनिल कुमार, रीतू रानी और वीना रानी।
:::::
यह था मामला

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2015 में संबंधित शिक्षकों ने हाईकोर्ट नीलम रानी मामले का हवाला देकर एरियर मांगा था, लेकिन कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2017 में फिर कोर्ट में याचिका लगाई गई। इसके बाद विभाग की तरफ से एरियर जारी हो गया था। आरोप है कि तथ्य छुपाकर लाभ लिया गया था।


::::::::
डीसी दी शिकायत में बताया गया कि तथ्य छिपाकर लाभ लिया गया है। शिकायत के आधार पर फिलहाल मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके द्वारा शिकायत नहीं दी गई है और उनके डिजिटल हस्ताक्षर का प्रयोग किया गया है। यह अगर किसी की शरारत मिली तो कार्रवाई होगी।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed