फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The shortage of drinking water started increasing in the village Tharwa

Fatehabad News: गांव ठरवा में बढ़ने लगी पीने के पानी की किल्लत

Sat, 07 Mar 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The shortage of drinking water started increasing in the village Tharwa
गांव ठरवा में बने जलघर के टैंक की टूटी छत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समैन। गांव ठरवा में गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही पीने के पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना ढाणियों में बसे ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उनकी ढाणी गांव से एक किलोमीटर से कम दूरी पर है, लेकिन फिर भी उनके घरों तक पानी की पाइपलाइन नहीं बिछाई जा रही है।
ग्रामीण राजपाल, अनिल कुमार, वीरेंद्र खीचड़, राधेश्याम, सीताराम, कुलदीप ने बताया कि गर्मी के दिनों में उन्हें पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। उनके घरों तक पीने के पानी की पाइपलाइन नहीं बिछी है। उनके खेत की ढाणी मात्र एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि बस स्टैंड से लेकर फतेहपुरी रोड पर आंगनबाड़ी के नजदीक तक बिछी पाइपलाइन 40 साल से ज्यादा पुरानी है, जिसके कारण गांव की फिरनी पर बसे ग्रामीणों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने इस जनस्वास्थ्य विभाग से इस पाइपलाइन को भी बदलने का मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि गांव में बने पुराने वाटर वर्क्स के छोटे टैंक की छत टूटी हुई है,जिसके कारण गांव में पानी सप्लाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसलिए इसकी छत को जल्द से जल्द बदला जाए।

--------------

गांव ठरवा में पीने के पानी की समस्या के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यदि गांव के कुछ घरों में पानी नहीं पहुंच रहा तो उसकी जांच की जायेगी। वाटर वर्क्स के पुराने टैंक की छत को बदलने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। बजट मिलते ही इसको ठीक कर दिया जायेगा।
अजय ढुल, जेई जनस्वास्थ्य विभाग टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed