फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The server is sitting, the public is standing in line

Fatehabad News: सर्वर बैठा, जनता लाइन में खड़ी

Tue, 19 May 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 19 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The server is sitting, the public is standing in line
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्र में पोर्टल के बंद होने के कारण थककर फर्श बैठे लोग। संवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों में बने ई-दिशा केंद्र में पिछले दो दिनों से सर्वर बंद या धीमा चल रहा है, इन दोनों कारणों से जमाबंदी, फर्द और जमीन रिकॉर्ड संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे है। सुबह से ई-दिशा केंद्र पहुंचे नागरिक घंटों इंतजार के बाद बिना काम करवाए लौट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें बैंक, रजिस्ट्री या अदालत में दस्तावेज जमा करवाने की जल्द जरूरत है।
विज्ञापन




राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े ऑनलाइन पोर्टल में सरकार की ओर से स्तर पर तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। इसी वजह से साइट बार-बार बंद या धीमी हो रही है जिस कारण कामकाज प्रभावित बना हुआ है। ई-दिशा केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि पोर्टल कभी कुछ मिनट चलता है तो अचानक बंद हो जाता है। जिले के विभिन्न गांवों से आए नागरिक जमीन की नकल, जमाबंदी और अन्य दस्तावेज निकलवाने पहुंचे थे। कई लोग दो-दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन सर्वर चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन


----

मुख्यालय की ओर से पोर्टल में किया जा रहा है अपडेट

पिछले दो दिनों में पोर्टल रूक-रूक कर काम कर रहा है जिस कारण आमजन के काम नहीं हो रहे हैं। मुख्यालय की ओर से पोर्टल में अपडेट किया जा रहा है जिस कारण पोर्टल बार-बार बंद हो रहा है। इस भीषण गर्मी के बीच पोर्टल के न चलने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। पोर्टल के न चलने पर लोग फर्श पर ही बैठकर पोर्टल के चलने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

दूर गांवों से आए ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी

फतेहाबाद खंड के गांव खारा खेड़ी से आए किसान सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें फसल ऋण लेने के लिए बैंक में जमाबंदी की कॉपी जमा करवानी थी लेकिन पोर्टल के बंद होने के कारण उन्हें दस्तावेज नहीं मिल सके। गांव बड़ोपल के किसान रामेश्वर ने कहा कि जमीन संबंधी रिकॉर्ड निकलवाने के लिए आया था मगर पोर्टल बंद होने से काम अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि बार-बार आने-जाने में समय और किराए दोनों की परेशानी उठानी पड़ रही है।

----

पोर्टल के धीरे चलने संबंधित समस्या के बारे में मुख्यालय को अवगत करवाया गया था। मुख्यालय की ओर से पोर्टल को ठीक करने का काम चल रहा है।

- श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed