फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The schools which had taken the prize were again declared the winner

पहले पुरस्कार ले चुके स्कूलों को फिर किया विजेता घोषित

Tue, 17 Dec 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
The schools which had taken the prize were again declared the winner
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता खंड स्तर पर ही विवादों में आ गई है। अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के नियमों को ही ताक पर रखकर चहेते स्कूलों को विजेता घोषित कर दिया। विभाग ने ऐसे स्कूलों से आवेदन लेकर उन्हें विजेता बना दिया जो पहले ही पुरस्कार ले चुके हैं, तीन साल तक जिन्हें आवेदन ही नहीं करना था, उन से दोबारा आवेदन लेकर विजेता बना दिया गया। इसके अलावा एक ही कैंपस में चल रहे स्कूलों को भी नियमों को ताक पर रखकर विजेता बना दिया गया जबकि कैंपस में अगर तीन स्कूल चल रहे हैं तो उनमें से केवल एक ही स्कूल आवेदन कर सकता था। मंगलवार को रतिया एसडीएम ने सीनियर सेकेंडरी कैटेगरी में शामिल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां और कमाना का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग ने कमाना स्कूल को विजेता घोषित कर दिया था। गांव अहरवां की पंचायत ने एसडीएम को शिकायत दी थी कि उनका स्कूल सुंदर था लेकिन अधिकारियों ने मिलीभगत करके गांव कमाना के स्कूल को विजेता घोषित कर दिया। मंगलवार को दोनों स्कूलों का एसडीएम ने निरीक्षण किया लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं अभी संयुक्त विजेता घोषित हिजरावां कलां और धीड़ मामले में अभी तक जांच शुरू नहीं हुई है जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

केस एक - खंड रतिया के राजकीय उच्च विद्यालय लाहली स्कूल को खंड स्तर पर प्रथम घोषित कर रखा है। जबकि 2016-17 में ये ही स्कूल जिला स्तर पर विजेता घोषित हो चुका है। नियम के मुताबिक स्कूल आवेदन नहीं कर सकता था। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने खंड रतिया में आवेदन न आने पर हाई स्कूल कैटेगरी के ही आवेदन लेने की अनुमति दी थी लेकिन अन्य कैटेगरी के भी तारीख बीत जाने के बाद आवेदन लिए गए।
विज्ञापन

केस दो - खंड भट्टू के राजकीय माध्यमिक विद्यालय गदली को खंड स्तर पर प्रथम घोषित किया है जबकि 2017-18 में इसी कैंपस का प्राइमरी स्कूल ने खंड और जिला स्तर पर प्रथम घोषित किया गया था। जबकि कैंपस दोबारा आवेदन ही नहीं कर सकता है। इसके लिए कम से कम तीन साल का अंतर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन - खंड फतेहाबाद में प्राइमरी कैटेगरी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला हिजरावां कलां और धीड़ को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है, दोनों ने ही आवेदन किया था। दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। इसको लेकर विवाद भी शुरू हो चुका है।
जानिए क्या है पुरस्कार विजेता :
खंड स्तर - 50000 रुपये
जिला स्तर - 100000 रुपये
राज्य स्तर - 500000 रुपये
हमारे पास हाई स्कूलों के लिए कई आवेदन आए थे, कमेटी कों राजकीय हाई स्कूल सबसे ज्यादा सुंदर लगा इसलिए उसे विजेता घोषित कर दिया गया। गाइडलाइन में ऐसा कुछ नहीं है। - गोबिंद शर्मा, कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी, रतिया।
ऐसी कोई बात नहीं है, बेशक कैंपस एक है लेकिन स्कूल अलग-अलग हैं। गदली स्कूल ने मेहनत की थी तो कमेटी ने उसे विजेता घोषित किया है। किसी अन्य स्कूल का इस कैटेगरी से आवेदन ही नहीं आया था। -शशिप्रकाश, कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी, भट्टूकलां

अधिकारियों ने शिक्षा विभाग की ही गाइडलाइन को ताक पर रखकर मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया है। हर खंड में विवाद हो रहा है। चहेते स्कूलों को अधिकारी मौका दे रहे हैं, ऐसे में स्कूलों का मनोबल गिरता है। गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। -विकास टुटेजा, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed