फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The roof of the house collapsed with a bang due to gas leakage in the kitchen

Fatehabad News: रसोईघर में गैस रिसाव होने से धमाके के साथ गिरी मकान की छत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed with a bang due to gas leakage in the kitchen
टोहाना। गांव बलियांवाला में एक मकान के रसोईघर में धमाके के साथ मकान की छत गिर गई। हादसे के समय रसोई घर के बाहर काम कर रहीं परिवार की दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मकान मालिक बलजीत सिंह ने बताया कि वह हरियाणा बीज वितरण निगम कार्यालय में कर्मचारी है। सुबह दस बजे परिवार की महिलाएं रसोई घर में काम कर रहीं थीं। बलजीत सिंह ने बताया कि सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण रसोईघर में गैस फैल गई और अचानक धमाके के साथ मकान की छत गिर गई। बलजीत सिंह ने बताया कि हादसे के समय रसोई घर के बाहर काम कर रहीं महिलाएं भी गैस के धमाके में झुलसने से घायल हो गईं, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में रसोई घर में रखा सामान, फ्रिज, अलमारी सहित लाखों रुपये का कीमती सामान छत गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाकर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed