फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The puppy did not get treatment in the veterinary hospital for one and a half hours

Fatehabad News: पशु अस्पताल में डेढ़ घंटे तक नहीं मिला कुत्ते के पिल्ले को उपचार

Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The puppy did not get treatment in the veterinary hospital for one and a half hours
फतेहाबाद के पशु अस्पताल में घायल कुत्ते के बच्चे का इलाज करवाने गांव ढि़गसरा से युवक।
फतेहाबाद। शहर के जवाहर चौक इलाके में बने पशुओं के अस्पताल में वीरवार को डाॅक्टर न होने के कारण पशु पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव ढिंगसरा से दो युवक एक कुत्ते पिल्ले को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां पर आने के बाद डॉक्टर तक नहीं मिले। जब तक अधिकारियों को पता चला वे पिल्ले को लेकर जा चुके थे।
विज्ञापन

वहीं एक महिला भी एक बकरी को लेकर पहुंची। उसकी बकरी को भी उपचार नहीं मिला। दरअसल यहां पर जो डाॅक्टर थे वह अवकाश पर हैं। जवाहर चौक स्थित पशु अस्पताल में पहुंचे गांव ढिंगसरा के दिनेश ढाका व विकास ने बताया कि गांव के बस स्टैंड पर वे मौजूद थे तो उन्होंने देखा कि एक छोटा पिल्ला सड़क के किनारे दर्द से तड़प रहा था। किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी गर्दन में चोट थी। जिस कारण वे उसे अपने साथ शहर के एकमात्र पशु अस्पताल में लेकर आए थे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद भी वहां पर कोई भी इलाज करने वाला नहीं आया। दिनेश ने जब अस्पताल में बैठे कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि यहां पर जो डाक्टर है वो अवकाश पर है। इस कारण कुत्ते का इलाज नहीं हो सका। दिनेश ढाका ने बताया कि इस दौरान एक महिला भी बकरी लेकर पहुंची, लेकिन उसकी बकरी को भी इलाज नहीं मिला। रोष जताने के बाद वे घायल पिल्ला लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ समय बाद अयाल्की से डॉक्टर विकास शर्मा वहां पर पशुओं का इलाज करने पहुंचे। वहीं पशुपालन विभाग के उपनिदेशक सुखविंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर जो डॉक्टर है वो अवकाश पर था। जैसे ही सूचना मिली तो अयाल्की से डॉक्टर को बुला लिया था, लेकिन वो लोग अपने साथ कुत्ते को लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed